बॉलीवुड में कई सितारे अपने फिल्मों और कार्यक्रमो की वजह से सुर्खियों में बने रहते है वही कुछ सेलेब्रिटीज़ कपल ऐसे भी है जो अपने बच्चों की वजह से सुर्खियों में होते है जैसे शाहरुख खान बीते साल अपने बेटे आर्यन खान के वजह से थे और आये दिन सुहाना खान की वजह से वो सुर्खियों में बने रहते है और अब अजय देवगन और काजोल एक बार फिर से सुर्खियों में है। काजोल और अजय देवगन की सुर्खियों में रहने की वजह अगर उनकी आगामी फिल्म है तो आप शायद गलत सोंच रहे है। इस बार अजय देवगन सुर्खियों में है अपने बेटी न्यासा की वजह से। उनकी बेटी न्यासा इन दिनों एक लड़के के साथ कई जगहों पर स्पॉट हो चुकी है और खबरे आ रही है कि यह लड़का उनका बॉयफ्रेंड हो सकता है। और न्यासा इन दिनों जिसको डेट कर रही वो लड़का भी कोई और नही बॉलीवुड के ही सितारे का बेटा है आइये जानते है कौन है वो।
क्या गोविंदा के बेटे को डेट कर रही अजय देवगन की बेटी?
बॉलीवुड के सितारों के बच्चों पर अक्सर मीडिया की नजरें गड़ी हुई होती है और लोग उनके पल पल के गतिविधियों पर ध्यान देते रहते है चाहे वह शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान या बेटी सुहाना खान हो या अजय देवगन की बेटी न्यासा हो। मीडिया पर्सन्स के लिए बॉलीवुड के सितारों के बच्चे किसी सेलेब्रिटीज़ से कम नही होते तभी तो उनकी छोटी सी छोटी बाते भी आग की लपटों की तरह फैल जाती है। अभी हाल ही में अजय देवगन की बेटी न्यासा को एक लड़के के साथ देखा जा रहा है जिसे लोग बता रहे है कि यह लड़का सुपरस्टार गोविंदा का बेटा हैं। हालांकि अजय देवगन और काजोल के तरफ से इस बारे में कोई भी बयान नही आया है और न्यासा के गोविंदा के बेटे के साथ अफेयर चलने की खबरें कितनी सच है आइये आगे आपको बताते है।
अजय देवगन की बेटी के साथ कौन है मिस्ट्री बॉय
बॉलीवुड के सफल सितारों में शुमार अजय देवगन और काजोल एक बेहतरीन कपल है और उनकी एक बेटी भी है न्यासा। महज 19 साल की न्यासा खूबसरती में किसी हीरोइन से कम नही है और वह अपनी अदाओं के वजह से अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है। अभी हाल ही में उन्हें एक डिनर डेट के लिए मुम्बई के होटल में देखा गया जिसमें उनके साथ एक अजनबी लड़का भी दिखा। कई लोगो का मानना है कि इस डिनर डेट में वह सुपरस्टार गोविंदा के बेटे के साथ थी हालांकि न्यासा के तरफ से इस बात की कोई जानकारी नही दी गयी है।