बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे बड़ी शादी होने जा रही है। यह शादी आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की होने वाली है। हालांकि अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है लेकिन इस बात के पूरे संकेत है कि यह दोनों खूबसूरत कपल 14 अप्रैल को एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगे और इसकी शुरुआत होगी 13 अप्रैल से मेहंदी की रस्म अदायगी से। मेहंदी की रस्म में सिर्फ परिवार के करीबियों को ही न्योता दिया गया है इसकी वजह है कि कपूर खानदान यह नहीं चाहता कि उनके यहां के शादी की रस्म अदायगी की कोई भी तस्वीर बाहर वायरल हो। इसी वजह से मेहंदी की रस्म में बहुत ही कम लोगों को इनविटेशन दिया गया है। वही रिश्तेदारों के फोन में कैमरे पर भी टेप लगाया गया है। इस सदी के सबसे ग्रैंड शादी में से एक इस शादी में सबसे मजेदार रस्म जूता चुराई के बारे में भी यह खबर आ रही है कि रणबीर कपूर को कम से कम ₹ 1 लाख का हर्जाना देना पड़ सकता है आइए बताते हैं कि रणबीर कपूर ने आखिर अपने जूता चुराई रस्म के लिए कितने का बजट तय कर रखा है।
आलिया की सखियां है रणबीर के जूते चुराने को तैयार, रखेंगी यह भारी भरकम मांग
इस महीने 17 अप्रैल को बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे ग्रैंड शादी होने जा रही है। यह शादी है बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री आलिया भट्ट और बॉलीवुड के सबसे हैंडसम अभिनेता रणबीर कपूर के बीच। पिछले 4 सालों से यह दोनों ही सितारे एक दूसरे को डेट कर रहे थे लेकिन अब आखिरकार वह वक्त आ गया है जब ये दोनों एक दूसरे के हो जाएंगे। 14 अप्रैल को होने वाली इस शादी के लिए तैयारियां बेहद जोरों शोरों से चल रही है। इसी बीच आलिया कि कुछ दोस्त शादी के सबसे मजेदार रस्म जूता चुराई के लिए तैयार है। उन्होंने पहले से ही यह तय कर रखा है कि रणबीर कपूर से क्या डिमांड करना है। आइये आपको बताते हैं आलिया के दोस्तों ने क्या कीमत लगा रखी है रणबीर कपूर के जूते की।
रणबीर कपूर ने रखा है एक लाख का बजट तो आलिया की सखियों ने सोच रखा है यह डिमांड
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर 14 अप्रैल को आलिया भट्ट के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इस शादी का सबको बेहद लंबे समय से इंतजार था। यह शादी बॉलीवुड की सबसे ग्रैंड शादी होगी इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रणबीर कपूर अपने जूता चुराई की रस्म के लिए पहले से ही एक लाख का बजट तैयार करके बैठे हुए हैं। वहीं आलिया की दोस्तों ने रणबीर कपूर से 10 लाख रुपए जूता चुराई की रस्म के लिए ऐंठने का सोच रखा है। आपको बता दें कि आलिया और रणवीर की शादी के लिए सिक्योरिटी का बेहद सख्त इंतजाम है। लेकिन आलिया की सखियां रणबीर का जूता चुरा कर ही रहेंगी ऐसा खुद आलिया भट्ट ने कहा है।