बॉलीवुड में इन दिनों एक नया कपल छाया हुआ है।यू तो बॉलीवुड के सभी कपल्स की एक से बढ़ कर एक किस्से है लेकिन आज जिस कपल्स के बारे में हम बात करने जा रहे है उनकी कहानी थोड़ी अलग है। आज हम बताने जा रहे है अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के बारे में जिनके बीच पिछले चार सालों से लिव इन रिलेशनशिप चल रहा है। अब अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा के बारे में बहुत बड़ा खुलासा कर दिया है ,क्या है वो बड़ी बात आइये जानते है आगे।
2017 में हो गयी थी मलाइका अरबाज़ खान से अलग
यू तो मलाइका अरोड़ा अरबाज़ खान से 2017 में अलग हो गयी थी लेकिन इन दोनों के बीच रिश्तों में खटास 2016 से ही शुरू हो गयी थी लेकिन सलमान खान इन दोनों के रिश्ते को बचाने की हरसंभव प्रयास कर रहे थे लेकिन ऐसा हो नही सका और 2017 में आपसी सहमति के बाद इन दोनों ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला कर लिया। अरबाज़ खान से अलग होने के बाद मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर के साथ रिश्ते में आ गयी।
रात रात भर जागी रहती थी मलाइका, अर्जुन ने किया बड़ा खुलासा
2017 में अरबाज़ खान से तलाक के बाद मलाइका अरोड़ा पूरी तरह से डिप्रेशन का शिकार हो गयी थी और उन्होंने खुद को अंधेरे में रखना शुरू कर दिया था। मलाइका अरोड़ा ने अपने सभी दोस्तों से भी दूरियां बना ली थी और वह नींद की गोलियां भी लेने लगी थी। उन्हें रात रात भर नींद नही आती थी जिस वजह से वो धीरे धीरे अवसादों से घिरने लगी थी लेकिन तभी इन सब के बीच अर्जुन कपूर ने उनके जिंदगी में दस्तक दी और उसके बाद मलाइका अरोड़ा के लिए जिंदगी के मायने बदल गए और वह फिर से अपने पुराने रंग में आने लगी।
रात भर अर्जुन को जगा कर करती थी यह काम, अर्जुन ने संभाला मलाइका को
अरबाज़ खान से तलाक के बाद जब मलाइका अवसादों से ग्रसित हो चुकी थी तब अर्जुन कपूर ने उनकी जिंदगी को फिर से रंगीन कर दिया और मलाइका के जिंदगी में एक बार फिर से खुशियों ने दस्तक दी। अर्जुन ने बताया कि मलाइका और वो देर रात तक बैठ कर बाते किया करते थे। अर्जुन कपूर को अगर नींद भी आ जाती थी तो मलाइका उन्हें जगा कर बाते किया करती थी और उन्हें अपनी आगामी फिल्मों के गाने सुनाया करती थी।
2022 में नही दिखेंगी बड़े पर्दे पर मलाइका
मल्लिका अरोड़ा की बात करे आगामी फ़िल्मो की तो उनके फैंस के लिए बेहद बुरी खबर ये है कि उनकी आने वाले समय मे कोई भी फ़िल्म नही है। लेकिन उनके दर्शको को इस बात की उम्मीद है कि वह किसी न किसी फिल्म के आइटम नंबर में जरूर नजर आएंगी क्योंकि बॉलीवुड की असली आइटम गर्ल तो मलाइका ही है।