बॉलीवुड के सबसे चहेते कपल में शुमार आलिया भट्ट और रणबीर कपूर आज एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध गए।आलिया भट्ट और रणबीर कपूर पिछले चार सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे थे और आज आख़िरकार चार सालों के लंबे इंतेजार के बाद यह दोनों एक दूसरे के हो गए।यह शादी बॉलीवुड के इतिहास की सबसे ग्रैंड शादी में से एक मानी जा रही है जिसमे बॉलीवुड के कई नामी कलाकारों ने शिरकत की और इस शादी में चार चांद लगाया।इस शादी में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर एक साथ बेहद खूबसूरत नजर आ रहे थे आलिया भट्ट ने जहा लहंगा पहन रखा था वही रणबीर कपूर शेरवानी में नजर आ रहे हैं।इन दोनों के शादी में बॉलीवुड के सितारों का जमावड़ा लगा हुआ था।
अम्बानी परिवार ने भी की रालिया की शादी में शिरकत
बॉलीवुड के सबसे प्यार केपल में शुमार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बुधवार की रात शादी के बंधन में बंध गए। उनके इस शादी समारोह में मुकेश अंबानी के बेटे अकाश अंबानी ने भी शिरकत की इसके अलावा मशहूर फिल्म निर्माता करण जौहर रणबीर की बहन करीना कपूर और करिश्मा कपूर इस शादी में अपनी उपस्थिति से चार चांद लगाएं।रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने मनीष मल्होत्रा के द्वारा बनाये हुए ड्रेस को पहना जिसमे दोनों ही बेहद खूबसूरत नजर आ रहे थे।अभी हाल ही में रालिया के मेहंदी रस्म में रणबीर कपूर की बहन करीना कपूर ने 6 लाख का लहंगा पहन कर सबका ध्यान अपनी
ओर आकर्षित किया था और अब खुद आलिया भट्ट ने जो लहंगा पहना है वह भी बेहद महंगा हैं।
रणबीर कपूर के घर वास्तु में सम्पन्न हुआ विवाह
अफवाहों और अटकलों के बीच रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी आखिरकार एक लंबे इंतेजार के बाद हो गयी। विवाह स्थान वास्तु था जहा पर रणबीर कपूर अभी सपरिवार रहते है। इस शादी में केवल करीबी परिवार के सदस्यों और दोस्तों को आमंत्रित किया गया था। करीना कपूर और सैफ अली खान बारातियों के रूप में नीतू कपूर, रिद्धिमा साहनी और अन्य कपूर के साथ शामिल हुए। लड़कीवाले में आलिया के माता-पिता महेश भट्ट और सोनी राजदान और बहनें पूजा और शाहीन भट्ट शामिल थीं।इन सबके अलावे खास मेहमान की लिस्ट में अम्बानी परिवार के कुछ सदस्यों अलावे नवविवाहित कपल विकी कौशल और कैटरीना कैफ भी शामिल हुए।इस नवविवाहित वर और वधु को वहां शादी में मौजूद सभी सदस्यों ने आशीर्वाद दिया।