ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिनर शेन वार्न का संदिग्ध हालत में निधन, पूरे क्रिकेट जगत में शोक की लहर

इस समय पूरा विश्व क्रिकेट सदमे में है।ऑस्ट्रेलिया के पूर्व फिरकी गेंदबाज़ शेन वार्न हमारे बीच नही रहे और 52 साल की उम्र में उनका दिल का दौरा पड़ने की वजह से निधन हो गया। शेन वार्न सिर्फ ऑस्ट्रेलिया के ही नही बल्कि वह विश्व के नंबर एक गेंदबाज़ थे और उनके जैसा गेंदबाज़ सदियों में एक बार जन्म लेता है। ऑस्ट्रेलिया के 52 साल का यह खिलाड़ी विश्व क्रिकेट में विकेट लेने के मामले में दूसरे नंबर पर था और इनसे आगे बस मुथैया मुरलीधर ही है। महज 52 साल की ही उम्र में उनके चल बसने पर क्रिकेट जगत में शोक का माहौल है। शेन वार्न का बीते रात अस्पताल में भर्ती करवाया गया था लेकिन हालात खराब होने की वजह से उन्हें बचाया नही जा सका।शेन वार्न अपने समय के सबसे फुर्तीले खिलाड़ियों में से एक थे।

दुनिया के नंबर एक बॉलर रहे थे लंबे समय तक

शेन वार्न ने जब से क्रिकेट में कदम रखा था उन्होंने अपने हर विकेट के साथ एक नया कीर्तिमान रच दिया था। टेस्ट क्रिकेट में 700 विकेट लेने वाले वह विश्व क्रिकेट के पहले गेंदबाज बने थे और बॉल ऑफ द सेंचुरी का खिताब भी इस ऐतिहासिक गेंदबाज़ के ही नाम पर है। इनके जैसा गेंदबाज़ सदियों में एक बार जन्म लेता है। ऑस्ट्रेलिया के लिए 145 टेस्ट मुकाबले खेल चुके शेन वार्न ने अपने विशाल करियर में 708 टेस्ट विकेट लिए थे और उनका यह रिकॉर्ड लेग ब्रेक करने वालो गेंदबाज़ों के लिए अभी भी रिकॉर्ड है। शेन वार्न का यू अचानक से महज 52 साल की उम्र में निधन हो जाना सच मे बेहद चौकाने वाली बात है क्योंकि वह एक बेहद ही फुर्तीले और फिट खिलाड़ी थे।

ऑस्ट्रेलिया के फॉक्स स्पोर्ट्स ने दी जानकारी, नही रहे शेन वार्न

ऑस्ट्रेलिया के मीडिया सूत्र फॉक्स अखबार के तरफ से दिग्गज लेग स्पिनर शेन वार्न के बारे में खबर दी कि 52 वर्ष की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से शेन वार्न का निधन हो गया। वॉर्न के प्रबंधन ने कहा कि वह एक संदिग्ध दिल के दौरे की वजह से थाईलैंड में उनका निधन हो गया। बयान के मुताबिक “उनके घर में उन्हें बेहोश पाया गया और चिकित्सा कर्मचारियों के उचित प्रयासों के बावजूद, उन्हें ठीक नहीं किया जा सका। शेन वार्न के परिवार ने इस समय इस बात को बाहर लीक ना करने की अनुरोध की है। शेन वार्न का निधन उस समय हुआ है जब लंबे समय के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम पाकिस्तान का दौरा कर रही है। पूरे ऑस्ट्रेलिया के अलावे क्रिकेट जगत में बेहद दुख भरा माहौल है।

Gyan Sankhya Google News Publication

About Rahul Randhawa

Hi! I am Rahul Randhawa. I am expert in cricket news. I love to read and write news on all the happenings of cricket world.