बॉलीवुड में आइटम गर्ल के नाम से पहचानी जाने वाली मलाइका अरोड़ा का बीच सड़क पर जोरदार एक्सीडेंट हो गया। मलाइका अरोड़ा अभी हाल ही में न्यूयॉर्क से अपने बेटे अरहान से मिल कर आयी है और कुछ दिनों पहले ही वह भारत लौटी है। मलाइका अरोड़ा के लिए पिछले कुछ वक्त से हालात सही नही चल रहे है।अभी कुछ सालों पहले ही उनका और अरबाज़ खान का आपस मे मनमुटाव होने के कारण तलाक हो गया है और उसके बाद से ही मलाइका अरोड़ा और अरबाज़ खान अलग रह रहे है। अरबाज़ खान ने कोर्ट में अपने बेटे अरहान को लेकर याचिका दायर कर दी है जिस वजह से मलाइका का बेटा उनके पास नही है।अभी हाल ही में न्यूयॉर्क में अपने बेटे से मिल कर मुम्बई लौटी मलाइका का एक्सीडेंट हो गया जिसमें उन्हें भारी चोट आई हैं।
फैशन इवेंट से लौट रही थी मलाइका, आंखों में आई चोट
मलाइका अरोड़ा के लिए बीते कुछ साल बेहद खराब रहे है और उनका समय अभी बेहद खराब चल रहा है।मलाइका अरोड़ा को फिल्मों में काम भी नही मिल रहा है जिस वजह से वह काफी दिनों से परेशान चल रही थी।बीती रात को वह पुणे से एक फैशन इवेंट को अटेंड करने के बाद वापस अपने फ्लैट नवी मुम्बई लौट रही थी कि तभी उनकी कार का बेहद भीषण एक्सीडेंट हो गया।इस एक्सीडेंट का दौरान मलाइका अरोड़ा के आंखों में बेहद गम्भीर चोट आई है और आनन फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा।मलाइका अरोड़ा का नवी मुंबई के अस्पताल में इलाज चल रहा है जिसमे उनकी हालत स्थिर बतायी जा रही हैं।
मुम्बई के अपोलो अस्पताल में भर्ती है मलाइका, पुलिस ने जारी की रिपोर्ट
मुम्बई पुलिस के मुताबिक मलाइका अरोड़ा शनिवार की शाम अपने कार से पुणे में एक फैशन इवेंट अटेंड करने के बाद वापस मुम्बई लौट रही थी और उसी दरम्यान यह हादसा हुआ। बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के सिर में बेहद हल्की चोट आई है और साथ ही आंखों के पास भी ख़रोंच लगी है। डॉक्टरों के द्वारा स्कैन करने के उपरांत यह पाया गया है कि मलाइका को काफी कम चोट लगी है और वह बहुत ही जल्दी रिकवरी भी कर लेंगीं। अस्पताल के मैनेजमेंट की माने तो मलाइका को एक रात अस्पताल में गुजारनी पड़ सकती है और उसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। यह हादसा मुम्बई पुणे हाईवे पर हुआ जिसमे मलाइका के कार सहित तीन और कारो में टक्कर हुईं। मलाइका अरोड़ा बहुत जल्दी रिकवर कर रही है और वह बिल्कुल ठीक हैं ऐसा हॉस्पिटल के मैनेजमेंट ने कहा।