पूरे ऑस्ट्रेलिया सहित विश्व भर के दिग्गज गेंदबाज़ों में शुमार शेन वार्न का शुक्रवार को उनके घर मे रहस्यमयी हालत में निधन हो गया। ऑस्ट्रेलियन मीडिया द फॉक्स स्पोर्ट्स के मुताबिक शेन वार्न को उनके घर मे मूर्छित अवस्था मे पाया गया जिसके बाद उन्हें तुरंत ही अस्पताल की सेवाएं प्रदान की गई जो कि उनके लिए नाकाफी साबित हुई। शेन वार्न अपने घर मे अपने परिवार के साथ समय व्यतीत कर रहे थे। जिस समय यह संदिग्ध हादसा हुआ उस समय परिवार के बाकी सदस्य बाहर गए हुए थे और जैसे ही वह वापस घर आये तो शेन वार्न को मुर्छित अवस्था मे देख कर उन्होंने तुरंत ही मेडिकल सेवाओ के लिए सम्पर्क किया जहा डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सिर्फ 52 साल के शेन वार्न के इस निधन पर हर कोई हैरान है क्योंकि वह एक बेहद फिट एथलीट थे और ऐसे उनका असमय जाना के सवाल पैदा करता है।
डॉक्टरी इलाज नही हुई मुहैया या है यह प्रकृतिक मौत
विश्व क्रिकेट के दिग्गज शेन वार्न की सिर्फ 52 साल की उम्र में निधन हो जाने से पूरी दुनियां चकित है क्योंकि शेन वार्न एक जिंदादिल किस्म के व्यक्ति थे और जो भी उनसे मिलता था वह उनका फैन हो जाता था। ऑस्ट्रेलियन मीडिया के अनुसार शेन वार्न की जिस समय संदिग्ध हालत में मौत हुई उस समय वह घर पर अकेले थे और जब उनके परिवार के सदस्यों ने उन्हें आवाज दी तब उन्होंने बदले में कोई भी प्रतीक्रिया नही दी जिसके बाद घरवालो ने तुरंत ही अस्पताल से सम्पर्क किया जिसके बाद अस्पताल वालो ने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की लेकिन यह कोशिश इस दिग्गज के लिए नाकाफी साबित हुई।
डॉक्टरों ने दिया यह बड़ा बयान, यह हो सकती है मौत की वजह
शेन वार्न की संदिग्ध हालात में मौत के बाद सभी सकते में आ गए है। कई लोगो को तो इस बात पर भरोसा ही नही हो रहा है कि महज 52 वर्ष की उम्र में ही शेन वार्न हमारे बीच नही रहे। डॉक्टरों की माने तो प्रथम दृष्टि में यह दिल का दौरा दिख रहा है लेकिन जब तक गहन जांच नही हो जाती तब तक इस बारे में कुछ भी कहना मुश्किल है। शेन वार्न दुनिया के पहले फिरकी गेंदबाज़ थे जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 700 से अधिक विकेट अपने नाम किया था और करीब 10 सालो तक वह क्रिकेट की दुनिया में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ थे लेकिन उसके बाद मुथैया मुरलीधरन ने उनके इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया।