क्रिकेट की दुनिया में अगर किसी का नाम कुशलता और सफलता में सामने आता है तो वह है महेंद्र सिंह धोनी का। अपनी माइंड गेम और गेम की रणनीति बनाने में महेंद्र सिंह धोनी से बेहतर खिलाड़ी कोई नहीं माना जाता लेकिन कई मामलों पर भारत के खिलाड़ी गौतम गंभीर उन्हें मात देते हैं। गौतम गंभीर अक्सर सोशल मीडिया पर धोनी के खिलाफ खड़े नजर आते हैं। इसकी प्रमुख वजह यह है कि विश्व कप 2011 में गौतम गंभीर की 91 रनों की पारी धोनी के 98 रन की पारी के वजह से ढक गई थी और उन्हें मैन ऑफ द मैच नहीं चुना गया था। जिसके बाद से गौतम गंभीर और महेंद्र सिंह धोनी के रिश्ते में खटास है और अब एक बार फिर से इस आईपीएल 2022 में इन दोनों के बीच लड़ाई हमें देखने को मिली।
लखनऊ के कोच की भूमिका में है गौतम गंभीर, धोनी को दिया पहले मुकाबले में मात
इंडियन प्रीमियर लीग 2022 में दो नई टीमो की एंट्री हुई है एक गुजरात लायंस और दूसरी टीम है लखनऊ सुपरजाएंट्स। गौतम गंभीर लखनऊ के मुख्य कोच की भूमिका में नजर आ रहे है। जिसमे अभी तक का उनका प्रदर्शन बेहद शानदार रहा हैं। गौतम गंभीर ने टीम के खिलाड़ियों पर काफी मेहनत की है और उन्हें बेहतरीन तरीके से तराशा है। इस सीजन में गम्भीर ने चेन्नई सुपरकिंग्स की तरफ से पिछले सीजन में खेलने वाले कृष्णप्पा गौतम को अपने टीम में लिया है और उनके साथ गौतम गंभीर ने काफी समय बिताया है। उनके खेल को निखारने में उन्होंने बहुत मेहनत की हैं। कृष्णप्पा गौतम को पिछले सीजन में चेन्नई ने 9 करोड़ की बड़ी राशि खर्च करने के बाद खरीदा था। वही इस बार लखनऊ ने उन्हें बस 90 लाख में खरीद लिया है और उनके साथ बनाया है मास्टर प्लान।
पहले ही मुकाबले में गौतम ने किया सबको हैरान
आईपीएल 2022 में कृष्णप्पा गौतम लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से खेल रहे हैं लेकिन इस सीजन के पहले 9 करोड़ में उन्हें महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा था। लेकिन उन्हें उस टीम में प्रदर्शन करने का ज्यादा मौका नहीं मिला था। लेकिन जब से कृष्णप्पा गौतम लखनऊ टीम से जुड़े हैं, उन पर गौतम गंभीर ने काफी मेहनत की है और उन्हें उनका रोल बखूबी समझा दिया है। जिसके बाद से कृष्णपा लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। अपने पहले ही मुकाबले में उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दो शानदार विकेट झटके है। बतौर गौतम गंभीर वह एक बहुत ही शानदार हरफनमौला खिलाड़ी है और आगे चल कर वह कई मैच जिताऊ प्रदर्शन करने वाले है।