धोनी भाई के दिमाग को पढ़ना है इम्पॉसिबल, आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी का बड़ा खुलासा

विश्व क्रिकेट में जब सबसे सफल और चतुर कप्तानों की बात होती है तो इसमें सबसे पहले नाम आता है भारतीय पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का। धोनी ने भारतीय क्रिकेट टीम की दिशा ही बदल दी और भारत को 28 सालो के लंबे इंतेजार के बाद दूसरा वर्ल्ड कप मिला। धोनी की चतुराई भरी कप्तानी का हर कोई कायल रहा है और कप्तानी छोड़ने के बाद भी लोग धोनी के प्लान और रणनीति को बेहद ध्यान से सुनते है और इसके पीछे की वजह है धोनी का माइंड गेम। धोनी विकेट के पीछे से ही अपने गेंदबाज़ों को इतनी कुशलता से चलाते है कि बल्लेबाज चारो खाने चित हो जाते है। धोनी की चपलता के यू तो कई किस्से है लेकिन इस बार आईपीएल में सबसे महंगे बिके मुम्बई इंडियंस के ईशान किशन ने एक बहुत ही मजेदार वाकये का खुलासा किया है जिसमे उन्होंने बताया कि धोनी के उस प्लान को आज तक वह समझ नही सके है।

जब बेहतरीन फॉर्म में चल रहे ईशान किशन फंसे धोनी के जाल में

धोनी भाई के दिमाग को पढ़ना है इम्पॉसिबल, आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी का बड़ा खुलासा

आईपीएल 2022 के सबसे महंगे खिलाड़ी ईशान किशन जिनको मुम्बई इंडियंस ने 15 करोड़ से भी ऊपर की धनराशि खर्च करने के बाद खरीदा है। उन्होंने भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर एक बहुत ही मजेदार खुलासा किया है। ईशान किशन ने बताया कि धोनी एक बेहद चतुर कप्तान है और उनके गेम प्लान को पढ़ना बेहद मुश्किल काम है। ईशान किशन ने बताया कि आईपीएल के एक मुकाबले में जब वह चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ बल्लेबाज़ी कर रहे थे और वह बेहतरीन लय में बल्लेबाजी कर रहे थे। उन्होंने बताया कि गेंद मेरे बल्ले पर बढ़िया ढंग से आ रही थी और मैं आखिरी तक क्रीज़ पर रुकने के बारे में सोच रहा था लेकिन तभी धोनी भाई ने एक ऐसा प्लान बनाया की मैं उसमे फस गया।

धोनी के फील्डिंग इशारों को समझने में ईशान रहे नाकाम

धोनी भाई के दिमाग को पढ़ना है इम्पॉसिबल, आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी का बड़ा खुलासा

ईशान किशन ने बताया कि चेन्नई के खिलाफ मैं शानदार बल्लेबाजी कर रहा था। तभी पारी के 16वे ओवर में धोनी भाई ने अपना एक मास्टर स्ट्रोक खेला। धोनी ने अपने तुरुप के इक्के के रूप में इमरान ताहिर को गेंदबाजी पर लगाया और उसके बाद धोनी ने फील्डिंग में कुछ बदलाव किया और उसके बाद इमरान ताहिर ने हाफ वॉली गेंद डाली जिसको ईशान किशन ड्राइव लगाने के चक्कर में शार्ट मिड ऑफ पर कैच थमा दिया। इस शॉट सेलेक्शन के बारे में सोच कर ईशान किशन आज भी सोचते है। उन्होंने बताया कि धोनी ने क्षेत्ररक्षण में कुछ बदलाव किया जिसको मैं समझ नही पाया और गलती कर बैठा। धोनी भाई के इस प्लान को मैं आज तक नही समझ पाया और आज भी इसको याद करता हु तो समझ नही पाता हूं।

Gyan Sankhya Google News Publication

About Rahul Randhawa

Hi! I am Rahul Randhawa. I am expert in cricket news. I love to read and write news on all the happenings of cricket world.