बॉलीवुड की सबसे प्यारी और चुलबुली अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा इन दिनों काफी समय से फिल्मों में काम करती हुई नही
दिख रही है और ना ही उन्हें सोशल मीडिया पर ही एक्टिव देखा जा रहा था लेकिन अब जब परिणीति चोपड़ा सामने आई है तो उन्होंने एक ऐसा खुलासा कर दिया है जिस वजह से सभी लोग हैरत में आ गए है। बॉलीवुड की ए लिस्ट अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की बहन परिणीति चोपड़ा बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत और चुलबुली एक्ट्रेस मानी जाती है और अब तक उन्होंने जितने भी फिल्मों में काम किया है उसमें उनके को एक्टर्स रहे सभी अदाकारों ने परिणीति चोपड़ा की खूब तारीफ की है। इन दिनों परिणीति चोपड़ा शादी करने की तैयारी में है और बहुत ही जल्द उनका स्वयंवर होने वाला है जिसकी बात सुन कर उनके हर फैन को बहुत ही जोर का झटका लगा है क्योंकि परिणीति चोपड़ा अभी बस 32 साल की ही है और अभी तक उनका फिल्मी करियर भी डांवाडोल ही रहा है। क्या है परिणीति चोपड़ा के स्वयंवर के पीछे की पूरी कहानी? आपको बताते है आगे।
जल्द होने वाला है परिणीति का स्वयंवर, यह हीरो आजमाएंगे अपनी किस्मत
बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत अदाकारों में शुमार परिणीति चोपड़ा बीते कई समय से गुम सी थी और कही पर भी वह नजर
नही आ रही थी। आखिरी बार परिणीति चोपड़ा को तब देखा गया था जब प्रियंका चोपड़ा माँ बनी थी और उनकी बहन परिणीति चोपड़ा ने उन्हें बधाई भी दी थी लेकिन उसके बाद वह बेहद कम ही लाइमलाइट में रही लेकिन अब जब परिणीति आयी है तब उन्होंने अपने फैंस को एक जोर का झटका दे दिया है। परिणीति चोपड़ा बहुत ही जल्द शादी करने वाली है और बकायदा उनका स्वयंवर भी होने वाला है। दरअसल बात यह है की परिणीति चोपड़ा इन दिनों कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाले शो “हुनरबाज” में बतौर जज अपनी भूमिका निभा रही है और इसी शो में परिणीति के लिए लड़का ढूंढा जा रहा है।
यह हीरो होंगे परिणीति चोपड़ा के स्वयंवर में शामिल
कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाले शो हुनरबाज की जज की भूमिका में दिखने वाली क्यूट परिणीति चोपड़ा का बहुत ही जल्द स्वयंवर होने वाला है और इसकी खबर खुद ऑफिसियल कलर्स चैनल ने दी है। कलर्स चैनल के इंस्टाग्राम अकाउंट पर करन यह कहते हुए दिख रहे है कि “दिलाने परी को एक सूटेबल वर मैं बुला रहा हु देश के कोने कोने से हुनरबाज़ों को कराने परी का स्वयंवर। बताया जा रहा है की इस स्वयंवर में सिंगर कुमार सानू , कुमकुम भाग्य अभिनेता अरिजीत तनेजा, बिग बॉस13 फेम आदित्य दे और खतरों के खिलाड़ी के पूर्व अदाकार शिविन शामिल होने वाले है। इस शो में परिणीति चोपड़ा के साथ बतौर जज भारती सिंह और मिथुन चक्रवर्ती भी शामिल है।