बच्चे के जन्म के बाद ऐसा हो गया है प्रियंका का हाल, निक जोन्स की भी हालत हुई खराब

2020 में प्रियंका चोपड़ा अपने रिलेशनशिप को लेकर तब चर्चाओं में आ गयी थी जब उन्होंने अपने हमसफ़र के रूप में सात समंदर पार के निक जोन्स को चुना था। बॉलीवुड की इस देसी गर्ल ने भारत के किसी लड़के से नही बल्कि अमेरिका में अपने से 12 साल छोटे निक जोन्स से शादी रचा लिया था। अब हाल ही में बीते महीने जनवरी 22 को प्रियंका और निक ने अपनी जानकारी साझा करते हुए बताया था कि उनके घर नन्हा मेहमान आया है सरोगेसी के जरिये। यह खुशखबरी उन्होंने अपने शादी के तीन साल 22 दिनों के बाद दी जिसके बाद उनके यहाँ बधाइयों का तांता लग गया। हर आम इंसानों की तरह अब प्रियंका चोपड़ा और निक जोन्स की भी दिनचर्या उनके घर मे नन्हे मेहमान के आगमन के कारण बदल गयी है जिस हालत को उन्होंने हाल ही में बया भी किया।

रात में नही हो पा रही नींद पूरी, दिन में भी नही है सुकून

बच्चे के जन्म के बाद ऐसा हो गया है प्रियंका का हाल, निक जोन्स की भी हालत हुई खराब

पिछले ही महीने माता पिता बने प्रियंका चोपड़ा और निक जोन्स की रातों की नींद उड़ गई है और उनकी दिनचर्या में भी बदलाव आ गया है। प्रियंका और निक के घर मे आई यह नन्ही मेहमान इन दोनों को खूब परेशान करती है और घर मे किसी को सोने तक नही देती। अभी हाल ही में निक जोन्स ने खुलासा करते हुए बताया कि पेरेंट्स बनने के बाद हमारी जिम्मेवारियां काफी बढ़ गयी है और हम इसके लिए तैयार है लेकिन हमारी नींद पूरी नही हो पा रही वही प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि वह माँ बनने के बाद बहुत खुश है और अपने नन्ही सी बेटी का अच्छे से ख्याल रख रही है।

जिम्मेवार पिता है निक, पूरा समय देने की करते है कोशिश

बच्चे के जन्म के बाद ऐसा हो गया है प्रियंका का हाल, निक जोन्स की भी हालत हुई खराब

प्रियंका चोपड़ा ने जब अपने से 12 साल छोटे निक जोन्स से शादी की थी तब यह शादी काफी चर्चाओं में रही थी और यह तक कहा गया था कि यह शादी लंबे वक्त तक नही टिक सकेगी लेकिन इन दोनों ने सबको गलत साबित करते हुए करीब तीन साल के बाद एक प्राउड पेरेंट्स बने है।प्रियंका चोपड़ा ने खुलासा करते हुए बताया कि निक एक बेहद जिम्मेदार पिता है और वह उनका पूरा सहयोग करते है हर काम मे खास कर पिता बनने के बाद उन्होंने घर पर ज्यादा समय देना शुरू कर दिया है।

घर का हाल हो चुका है बदहाल, समय के अनुसार ढल गए है निक और प्रियंका

बच्चे के जन्म के बाद ऐसा हो गया है प्रियंका का हाल, निक जोन्स की भी हालत हुई खराब

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमे उनका घर बेहद बदहाल स्थिति में लग रहा था इस बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि हा हमारे पास घर के रेनोवेशन के लिए समय नही है क्योंकि हमारी नन्ही मेहमान हमे अपने से दूर नही रहने देती। प्रियंका ने यह भी बताया कि पेरेंट्स बनने के बाद उन्होंने खुद को बच्चे के जरूरत के अनुसार खुद को ढाल लिया है और वह बेहद खुश है।

Gyan Sankhya Google News Publication

About Shubham Tiwari

Shubham Tiwari is the Founder and editor of Gyan Sankhya. Having more than 5+ years of experience in Bollywood News writing covering all the biggest happenings of The B-Town.