बॉलीवुड की हीरोइने कई बार ऐसा काम कर देती है जिससे हर कोई आश्चर्य में पड़ जाता है और यहां कब क्या हो जाए या कोई सोच भी नहीं सकता। भारतीय समाज मे जब तक किसी लड़की की शादी नही हो जाती तब तक वह अपने बच्चे के बारे में सोच भी नही सकती लेकिन बॉलीवुड में आजकल ना जाने अभिनेत्रियो को क्या हो गया है कि मॉडर्न दिखने के कारण कई अभिनेत्रियों ने बिना शादी किये ही अनाथालय से बच्चे अडॉप्ट कर लिया तो किसी मे सरोगेसी के जरिये ही बच्चे को अपना लिया और अब इसी सूची में नाम शुमार होने जा रहा है बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के जो इस समय अर्जुन कपूर के साथ रिश्ते में है, मलाइका अरोरा और अर्जुन कपूर की प्यार और तकरार की खबरें सामने आती रहती है और अब मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर से बिना शादी किए हुए बच्चे की तैयारी में है।
एक बच्चे की माँ पहले ही बन चुकी है मलाइका अरोड़ा
मलाइका अरोड़ा 2017 में अरबाज खान से तलाक ले चुकी है अरबाज खान से उनका रिश्ता करीब 13 सालों तक चला और अरबाज खान के साथ उनका एक बच्चा अरहान खान भी है जो इस समय न्यूयॉर्क में पढ़ाई कर रहा है। फरहान 17 सालों का है 2017 में अरबाज और मलाइका के तलाक के बाद अरहान अकेला ही न्यूयॉर्क में रह रहा है। मलाइका इसी महीने अरहान से मिलने गई थी जहां से उन्होंने अर्जुन कपूर की तारीफ भी की थी आपको बता दें कि अरहान 18 सालों का नहीं हो जाता तब तक उसे अपने पास रखने का ना ही मलाइका अरोड़ा और ना अरबाज खान के पास अधिकार है इसलिए इस समय अरहान अकेले रह रहा है।
दूसरे बच्चे की तैयारी में मलाइका अरोड़ा, क्या बिना शादी किए बच्चे करेंगे अर्जुन-मलाइका?
बॉलीवुड में अपनी बेबाक अदाओ से जाने जाने वाली मलाइका अरोड़ा एक बार फिर सुर्खियों में है खबरों के मुताबिक वह अपने तथाकथित बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ अपने आने वाले बच्चे की प्लानिंग कर रही है। इन दिनों न्यूयॉर्क में छुट्टियां बिता रही मलाइका अरोड़ा अपने पहले बेटे अरहान के साथ समय बिता रही है लेकिन ऐसा में यह पता चला है कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अपने बच्चे की प्लानिंग कर रहे हैं और वह भी बिना शादी किए हुए। अगर ऐसा होता है तो यह एक बहुत बड़ी बात होगी और देखना होगा कि खान परिवार का इस मामले में क्या प्रतिक्रिया होती है। मलाइका अरोड़ा इससे पहले भी कई मामलों में खुद आगे आकर अपने और अर्जुन के बारे में कई बातें बता चुकी है अब सबको इंतजार है इस बात का की यह खबर मलाइका अरोड़ा खुद कब सामने से आकर बताएगी।