बेबी बंप के साथ नजर आयी सोनम कपूर, पति आनंद आहूजा के साथ साझा की तस्वीरें

बॉलीवुडव अभिनेत्री सोनम कपूर मां बनने वाली है और इसकी खुशखबरी उन्होंने कुछ महीने पहले अपने फैंस और परिवार वालों के साथ साझा किया था। उनके इस खुशखबरी पर उनके पिता अनिल कपूर बेहद गदगद हो गए थे और वह फूले नहीं समा रहे थे। अभी हाल ही में सोनम कपूर ने अपनी बेबी बंप की एक बहुत ही खूबसूरत तस्वीर साझा की है जिसमें वह अपने पति आनंद आहूजा के साथ नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने एक बहुत ही खूबसूरत कैप्शन भी लिखा है। दोनों ही कपल इसमें बेहद खुश नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि सोनम कपूर अक्षर अपनी निजी जानकारियां अपने फैंस के साथ साझा करती रहती है।

2018 में हुई थी सोनम कपूर की शादी

बॉलीवुड की ग्लैमरस अभिनेत्री सोनम कपूर की शादी 2018 में जाने माने बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ हुई थी। इस शादी में कई जाने माने और नामी गिरामी कलाकारों ने शिरकत किया था। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर सदाबहार अभिनेता अनिल कपूर की अपनी बेटी है और बॉलीवुड में काफी लंबे समय से सक्रिय है। सोनम कपूर का एक समय मे उनकी छरहरी काया के लिए खूब आलोचना का सामना करना पड़ता था।सोनम कपूर ने अपने हमसफ़र के तौर पर किसी बॉलीवुड अभिनेता को ना चुन कर एक साधारण बिजनेसमैन को चुना, जो दर्शाता है कि वह एक मजबूत महिला है और अपने सही और गलत फैसले खुद चुन सकती है।

2022 के अंत तक है नन्हे मेहमान के आने की उम्मीद

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर और आनन्द आहूजा की शादी 2018 में बहुत ही धूमधाम तरीके से हुई थी।अपनी शादी में सोनम कपूर बेहद खूबसूरत लग रही थी। अब शादी के 4 सालो के बाद उनके घर मे नन्ही किलकारी गूंजने वाली है। इस खुशखबरी को खुद सोनम कपूर ने कुछ दिनों पहले साझा किया था जब उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर यह पोस्ट किया था कि वह गर्भवती है। सोनम कपूर के इस खबर पर सबसे ज्यादा खुशी उनके पापा अनिल कपूर और उनकी माँ को हुई थीं। अनिल कपूर तो सोनम कपूर के इस खुशखबरी पर उछल पड़े थे और उसी दिन सोनम के घर पर बधाइयां देने जा पहुंचे थे। सोनम कपूर के घर मे इस नन्हे मेहमान के आगमन की तिथि दिसंबर महीने तक कि है। सोनम कपूर पिछले 2 सालो से किसी भी फ़िल्म में दिखाई नही पड़ी है लेकिन वह खुद से जुड़ी हर जानकारियो से अपने फैंस को रुबरु करवाती रहती है।

Gyan Sankhya Google News Publication

About Shubham Tiwari

Shubham Tiwari is the Founder and editor of Gyan Sankhya. Having more than 5+ years of experience in Bollywood News writing covering all the biggest happenings of The B-Town.