नमस्कार दोस्तो आज हम बात करेंगे बॉलीवुड अभिनेत्री मौनी रॉय की जिनकी खूबसूरती के लाखों चाहने वाले है।मौनी रॉय सिर्फ बॉलीवुड में ही नही छोटे परदे के सीरियल पे भी धमाल मचा चुकी है और छोटे पर्दे के शो नागिन के जरिये ही वो फेमस हुई है हालांकि उनकी बॉलीवुड में फिल्मे कम ही आयी है लेकिन अक्सर वो सोशल मीडिया पर अपने फैंस से रूबरू होती रहती है।आपको बता दे दोस्तो की इस खूबसूरत अदाकारा ने गुप् चुप तरीके से शादी रचा ली और किसी को खबर तक नही लगने दी आइये आगे पढ़ते है कौन है वो खुशनसीब इंसान।
दुबई के बिजनेसमैन सूरज नाम्बियार के साथ लिए सात फेरे
जी हां दोस्तो मौनी रॉय ने अपने जीवनसाथी के रूप में किसी फिल्मी सितारे को नही बल्कि दुबई के निवासी सूरज नाम्बियार को चुना।ये दोनों एक दूसरे को पिछले 7 सालों से डेट कर रहे थे और उसके बाद उन्होंने एक दूसरे के साथ सात फेरे लिए। मौनी रॉय जहा बंगाली है तो सूरज साउथ से है इसलिए दोनों ने ट्रेडिशनल परिधान पहन रखा था और मौनी सफेद साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी और पूरे भारतीय तरीके से शादी रचाई।
कई बॉलीवुड सितारों ने दी बधाइयां
बता दे दोस्तो की मौनी रॉय की शादी में कोरोना के कारण बस कुछ करीबी लोगों को ही बुलाया गया था जिस वजह से उन्होंने अपने शादी का लाइव प्रकाशन करवाया जिसको लाखो लोगो ने देखा।इस लाइव वीडियो के प्रकाशन पर मशहूर अदाकारा अनुष्का शर्मा ने कमेंट करते हुए लिखा कि मुबारक हो आप दोनों की जोड़ी कमाल की लग रही है।वही बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार ने भी इन दोनों को मुबारकबाद दी।इन सबके अलावे छोटे पर्दे के कई नामचीन सितारों ने भी अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की।
तो दोस्तो कैसा लगा आपको हमारा ये आर्टिकल और मौनी रॉय आपको दुल्हन के रूप में कैसी लगी हमे जरूर बताएं और अगर आप उन्हें शादी की शुभकामनाएं देना चाहते है तो हमे जरूर बताये।हमारा पूरा आर्टिकल पढने के लिए आपका बहुत शुक्रिया दोस्तो मिलते है आपसे अगले आर्टिकल में।