अक्सर हम देखते हैं की सभी लोग अपने नाम के साथ अपना सरनेम जरूर जोड़ते हैं लेकिन बॉलीवुड में कई ऐसे हीरो और हीरोइन है जिन्होंने बॉलीवुड में अपना सरनेम कभी इस्तेमाल नहीं किया और कई सितारों का तो सरनेम हमें कभी पता ही नहीं चलता। आइए आपको मिलाते हैं बॉलीवुड के कुछ उन चुनिंदा सितारों से जिन्हें अपने नाम के आगे पीछे सरनेम लगाने की कभी जरूरत नहीं पड़ी और उनका पहला नाम ही उनकी अलग पहचान बन गई। इस सूची में फ़िल्म अभिनेता धर्मेंद्र से लेकर बॉलीवुड की अभिनेत्री हेलेन तक का नाम शामिल है।
धर्मेंद्र
बॉलीवुड के हीमैन कहे जाने वाले धर्मेंद्र ने आज तक अपने नाम के आगे अपना टाइटल नहीं लगाया। आपको बता दें कि धर्मेंद्र राजपूत हैं और अपने टाइटल में वह देओल जोड़ते हैं लेकिन फिल्मों में कभी भी उन्होंने अपना सरनेम नहीं लगाया और यही वजह है कि उनकी एक अलग पहचान बन गई
रेखा
60 साल से उपर की होने के बावजूद भी अब तक कुंवारी रही रेखा बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत हीरोइनों में से एक है लेकिन आज तक इनके सरनेम का पता किसी को नहीं पता चला है। रेखा से इस बारे में पूछे जाने पर वह बताती है कि उन्हें अपना सरनेम लगाना पसन्द नही है।
तब्बू
रेखा की तरह ही अपने नाम के पीछे टाइटल नहीं लगाती। तब्बू भारतीय सिनेमा की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक मानी जाती है लेकिन आज तक उन्होंने शादी नहीं किया तब्बू का एक नाम होना ही उन्हें एक अलग पहचान दिलाता है। तब्बू आज भी फिल्मों में सक्रिय है और अजय देवगन के साथ उनकी जोड़ी आज भी बेहतरीन लगती है।
हेलेन
बॉलीवुड में 1970 की सबसे सफल हीरोइनों में से एक हेलेन अपने नाम में टाइटल का इस्तेमाल नहीं करती हेलेन को बॉलीवुड में कई बेहतरीन आइटम नंबर सांग्स के लिए भी याद किया जाता है। हेलेन का एक समय मे बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ रिश्ता जुड़ने की खबरों ने आग पकड़ ली थी।
काजोल
अजय देवगन की पत्नी और बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्रियों में शुमार काजोल आज तक अपने नाम के पीछे अपना सरनेम नहीं लगाती है। एक समय में शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी एक साथ खूब जमती थी। अजय की शादी के बाद भी काजोल ने कभी अपने नाम के पीछे अपना सरनेम नहीं लगाया और यही उन्हें बाकी हीरोइनों से बिल्कुल अलग बनाता है।