भाई अर्जुन कपूर से जलती थी जान्ह्वी कपूर, अपने पिता को दे डाली थी यह चेतावनी

बॉलीवुड में इन दिनों सुर्खियों में सिर्फ एक ही हीरोइन छाई हुई है और वह है दिवंगत अभिनेत्री श्री देवी की बेटी जान्ह्वी कपूर। इन दिनों इनकी चर्चा हर जुबान पर है और अब तक महज 2 फ़िल्म पुरानी इस हीरोइन की अदाओ के लाखों चाहने वाले भी हो गए है। जान्ह्वी कपूर ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू फिल्म धड़क से किया था जिसमे उनकी अदाकारी को खूब सराहा गया था। फ़िल्म धड़क 2018 में रिलीज हुई थी और इस फ़िल्म के लिए उन्हें बेस्ट फीमेल एक्ट्रेस के खिताब से भी नवाजा गया था। दूसरी फिल्म के लिए जान्ह्वी को पूरे 3 साल तक का इंतेजार करना पड़ा था क्योंकि 2020 में तो फिल्मे कोरोना के वजह से रिलीज नही हो सकी थी लेकिन 2021 में एक बार फिर से जान्ह्वी का जलवा बड़े पर्दे पर देखने को मिला और वह हॉरर कॉमेडी फिल्म रूही में दिखी। फ़िल्मो के अलावे जान्ह्वी को आइटम सॉन्ग और फोटोशूट में भी खूब देखा गया जिन वजहों से वो लगातार चर्चाओं में बनी रही है। जान्ह्वी कपूर बेहद खुशमिजाज दिखती है और उन्हें देख कर कोई नही कह सकता की वो किसी की तरक्की देख कर जल सकती है लेकिन कुछ समय पहले तक वो अपने ही भाई अर्जुन कपूर से बहुत जलती थी। ऐसी क्या बात थी जो अर्जुन कपूर से जान्ह्वी कपूर को जलन होती थी आइये जानते है।

अंशुला को नही मानती माँ जान्ह्वी तो पिता को भी दे चुकी थी चेतावनी

भाई अर्जुन कपूर से जलती थी जान्ह्वी कपूर, अपने पिता को दे डाली थी यह चेतावनी

आपको बता दे दोस्तो की जान्ह्वी कपूर के पिता बोनी कपूर ने श्री देवी से दूसरी शादी की थी और उनकी पहली पत्नी है अंशुला कपूर जिन से उनका एक बेटा है अर्जुन कपूर जो बॉलीवुड में कई फ़िल्मो में काम कर चुके है और फिलहाल मल्लिका अरोड़ा के साथ लिव इन के रिलेशनशिप में है। हाल ही में जान्ह्वी ने अपने परिवार के बारे में खुलासा करते हुए बताया कि माँ श्री देवी के निधन के पहले तक वो अर्जुन और अंशुला को अपने परिवार का हिस्सा नही मानती थी। भाई अर्जुन कपूर से भी वो जलती थी क्यों कि उन्हें लगता था कि पिता बोनी कपूर अर्जुन से ज्यादा प्यार करते है जिस वजह से कई बार उन्होंने पिता बोनी कपूर को चेतावनी भी दी थी।

श्री देवी की निधन के बाद बदला सोचने का नजरिया, सपना है नंबर एक बॉलीवुड अभिनेत्री बनने का

भाई अर्जुन कपूर से जलती थी जान्ह्वी कपूर, अपने पिता को दे डाली थी यह चेतावनी

बॉलीवुड की अभिनेत्री श्री देवी की अकस्मात मौत के बाद उनकी बेटी जान्ह्वी कपूर को उनके परिवार का पूरा साथ मिला। भाई अर्जुन कपूर ने अपना पूरा उत्तरदायित्व बहुत अच्छे तरीके से निभाया इस बात को खुद जान्ह्वी कपूर ने बताया उन्होंने आगे बताया कि मुश्किल समय मे भाई ने आगे बढ़ कर हमें बुरे समय से उबरने में काफी मदद की। आने वाले करियर को लेकर उन्होंने कहा कि एक वक्त पर वह एक ही फ़िल्म के बारे मे सोच रही है और उससे आगे की नही साथ ही उन्होंने कहा कि वह बॉलीवुड की नंबर एक हीरोइन बनना चाहती है।

Gyan Sankhya Google News Publication

About Shubham Tiwari

Shubham Tiwari is the Founder and editor of Gyan Sankhya. Having more than 5+ years of experience in Bollywood News writing covering all the biggest happenings of The B-Town.