कॉमेडी क्वीन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया से घर में नन्हे मेहमान का आगमन हुआ है। आपको बता दें कि भारती सिंह छोटे पर्दे की एक बहुत ही मशहूर कलाकार हैं और उन्होंने अपने बलबूते पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। 2017 में उन्होंने हर्ष लिंबाचिया जो खुद एक टीवी शो के होस्ट हैं उनके साथ शादी कर ली और शादी के बाद भी यह दोनों ही पॉपुलर कपल टीवी पर कई शो को होस्ट करते हुए नजर आया। भारती सिंह से अपने प्रेगनेंसी के दौरान भी कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाले इस शो को होस्ट करती हुई नजर आई थी। भारती की डिलीवरी डेट 3 अप्रैल की थी जिसमें उनके घर नन्हे मेहमान का आगमन होना था। अब खुद भारती सिंह ने इस बात की पुष्टि कर दी है।
भारती सिंह ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर की पुष्टि
भारती ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा “इट्स आ बॉय’ इसके साथ ही उन्होंने अपनी एक तस्वीर भी साझा की जिसमें वह और हर्ष लिंबाचिया अपने नन्हे बेटे को गोद में लिए दिखे। भारती सिंह के चाहने वाले और उनके फैंस इस खबर को पाकर बेहद खुश हुए और उसके बाद से ही भारती और हर्ष लिंबाचिया को ढेरों शुभकामनाओ वाले संदेश प्राप्त होने लगे। भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया टीवी जगत के एक पॉपुलर कपल है लेकिन उन्हें इस बात का जरा भी घमंड नहीं है यहां तक कि भारती सिंह तो अपने पूरे प्रेग्नेंसी जर्नी के दौरान भी शो में काम कर रही थी और हंसी मजाक भी कर रही थी।
कपिल के शो में भी काम कर चुकी है भारती सिंह, विवादों के कारण छोड़ा शो
पॉपुलर कॉमेडी शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में भी भारती सिंह लंबे समय तक नजर आई थी लेकिन कुछ विवादों को लेकर उन्होंने उस शो में काम करना छोड़ दिया और इस समय फिलहाल व कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाले शो “खतरा”में अपने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ होस्ट की भूमिका निभा रही है। 3 अप्रैल को भारती सिंह ने अपने नन्हे बेटे को जन्म दिया और उसके कुछ क्षण के बाद उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर उस नन्हे बच्चे के साथ अपने पति की भी तस्वीर शेयर की। आपको बता दें कि भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने लव मैरिज की थी और इनकी शादी अपने समय में काफी पॉपुलर शादी थी। हर्ष लिंबाचिया भी पेशे से एक हास्य कलाकार हैं और भारती सिंह भी लाफ्टर क्वीन मानी जाती है इसलिए इन दोनों की जोड़ी एक साथ बेहद खूबसूरत लगती है। भारती सिंह के पोस्ट करने के बाद से उन्हें लगातार शुभकामनाओं वाले संदेश प्राप्त हो रहे हैं।