किसी भी मंगलकार्य की शुरुआत गुरुवार से ही होती है यह वार हमे आने वाली हर विपदाओं से बचाता है,यह ग्रहों में सूर्य के बाद सबसे शक्तिशाली ग्रह होता है ,इस दिन के भगवान ब्रम्हा जी को माना जाता है कहा जाता है कि वृहस्पतिवार को अगर कोई कन्या केले के पेड़ की अर्चना करती है तो उसे मनचाहा वर मिलता है ,आज हम आपको कुछ ऐसे ही कारगर उपाय बताने जा रहे जिससे भगवान विष्णु की कृपा आप पर बनी रहे।
मांस मदिरा का सेवन
अगर आप मांस मदिरा का सेवन करते है तो भूल कर भी गुरुवार के दिन इसका सेवन नही करे क्योंकि गुरुवार को सबसे मांगलिक दिन माना गया है इसलिए आज से ही इन चीजों के खराब सेवन से खुद को दूर रखें।
मंदिर अवश्य जाए
गुरुवार के बारे में शास्त्रों में बताया गया है कि इस दिन में भगवान वास करते है तो इसलिए आप अगर भगवान के दर्शन करने के इक्छुक है तो गुरुवार को अवश्य मंदिर जाए।
नही करवाये भूल कर ये काम
इस दिन गलती से भी अपने बाल और दाढ़ी के बालों को नही कटवाए ना ही अपने नाखूनों को काटे अगर आप इनमें से कोई कार्य करते है तो आपको संतान प्राप्ति में देर हो सकती है।
गुड़ और चना का सेवन करवाये
इस दिन ब्रम्ह मुहूर्त में स्नान करने के पश्चात बृहस्पतिवार की कथा पढ़े और केले के पेड़ पर भगवान का नाम लेते हुए जल अर्पित करे,प्रसाद के रूप में गुड़ और चने का सेवन करे इससे सारी मनोकामना पूर्ण होती है।अगर लडकिया 7 गुरुवार यह कार्य करती है तो उन्हें मनचाहा वर प्राप्त होता है।
पिले रंग का वस्त्र धारण करे
गुरुवार के दिन भूल कर भी लाल या काला वस्त्र धारण नही करे इससे गुरु नाराज होते है इस दिन पीले रंग के वस्त्र को धारण करे और भूखे को भोजन करवाये इससे गुरु दोष का प्रभाव कम होता है।
जैसा कि उपर दिए गए उपायों में बताया गया है यह सबसे कारगर उपाय है गुरु ग्रह को अपने वश में करने का अगर किसी को भी अपने घर की दरिद्रता खत्म करनी हो या फिर संतान सुख में देरी हो रही हो तो ऊपर के उपाय अवश्य अपनाये आपको चंद समय मे ही इसके परिणाम मिलने शुरू हो जाएंगे और गुरुवार आपके लिये भी मंगलमय हो जाएगा।