मलाइका की इन हरकतों से परेशान हुए अर्जुन कपूर, रातो की नींद हो रही हराम

बी टाउन के चर्चित कपल मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिश्ते की खबरें हमेशा ही सुर्खियों में बनी रहती है।अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के बारे में अक्सर ही हमे नई खबरे सुनने को मिलती रहती है।अरबाज़ खान से तलाक के बाद से ही अर्जुन कपूर और मलाइका एक साथ मे है और कुछ दिन पहले यह खबरे आ रही थी कि मलाइका अरोड़ा खान और अर्जुन कपूर में तकरार भी हो रही है और इसकी वजह है मलाइका की कुछ हरकते जो अर्जुन कपूर को बिल्कुल भी पसन्द नही आ रही है।मलाइका अरोड़ा खान बॉलीवुड की ग्लैमरस अदाकारा में
से एक है और फ़िल्म इंडस्ट्री में उनके कई दोस्त भी है जिनके साथ अक्सर वह बाहर घूमने जाती है वही उनके लिव इन के पार्टनर अर्जुन कपूर बेहद शांत स्वभाव वाले है लेकिन अभी तक इन दोनों ने अपने रिश्ते को बहुत खूबसूरती से सम्भाला है।

अर्जुन को नही पसन्द आ रही मलाइका की यह बातें

सलमान खान के भाई अरबाज़ खान से 2017 में तलाक लेने के बाद से ही मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर के साथ रिश्ते में है।अर्जुन कपूर उम्र के मामले में मलाइका से 10 साल से भी ज्यादा छोटे है लेकिन उन्होंने अपने उम्र के फासलों को अपने प्यार के बीच नही आने दिया है।अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा के बारे में कुछ समय पहले अर्जुन कपूर ने खुलासा किया था कि जब अरबाज़ खान से मलाइका का तलाक हुआ था उंसके बाद से मलाइका अरोड़ा अवसादग्रस्त हो गयी थी और उन्हें रातो को नींद नही आती थी और इसके लिए उन्होंने नींद की दवाओं का सेवन करना शुरू कर दिया था लेकिन अर्जुन ने उनकी ऐसे समय मे बेहद मदद की और उनका हर कदम पर साथ दिया लेकिन यही मदद अब अर्जुन के लिए सिर का दर्द बन गयी है और खुद अर्जुन कपूर ने इस बात का खुलासा किया है।

रात रात भर जगा कर रखती है मलाइका, थके अर्जुन हो जाते है परेशान

अर्जुन कपूर ने बताया कि मलाइका को देर रात तक जागने की बेहद बुरी लत है और वह उसकी आदि हो चुकी है साथ ही उन्होंने यह बताया कि मलाइका को रात भर जग कर बात करने की आदत है और वह इसलिए उन्हें सोने नही देती है और रात को जगा कर बात करती है जो अर्जुन कपूर को बिल्कुल भी पसन्द नही है।अर्जुन कपूर ने बताया कि जब वह शूटिंग पर से थके हारे घर लौटते है तो उन्हें नींद की बेहद सख्त जरूरत होती है लेकिन मलाइका उन्हें जबरदस्ती जगा कर रखती है और उनसे बाते करती रहती है।

Gyan Sankhya Google News Publication

About Shubham Tiwari

Shubham Tiwari is the Founder and editor of Gyan Sankhya. Having more than 5+ years of experience in Bollywood News writing covering all the biggest happenings of The B-Town.