बॉलीवुड में जो दिखता है वही बिकता है वाली कहावत बिल्कुल मलाइका अरोड़ा पर बिल्कुल फिट बैठती है। बी टाउन में अभी अगर सबसे ज्यादा चर्चित कोई जोड़ी है तो वह है मलाइका और अर्जुन कपूर की जोड़ी। इन दोनों की जोड़ी को आज कल हर जगह साथ देखा जा रहा है। हाल ही में वैलेंटाइन डे के मौके पर भी मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर की एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें अपना बताया था जिसके बाद से ही इन दोनों के रिश्तों की चर्चा खुलेआम शुरू हो गयी थी। 2017 में अरबाज़ खान से तलाक के बाद से ही मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एक साथ है और उसके बाद से ही मलाइका अरोड़ा किसी भी फ़िल्म
या आइटम सॉन्ग में नजर नही आई है लेकिन इसके बावजूद भी इनके फैशन में कोई गिरावट नही आई है यह बात सबने हाल ही में फरहान अख्तर की शादी में देखा कि मलाइका ने कितनी महंगी ड्रेस पहन रखी थी। वही इसके अलावे मलाइका के महंगे जिम के ड्रेस हो या फिर उनके फ्लैट का खर्चा यह सब भी उन्होंने बिना अरबाज़ के ही हैंडल किया तो आखिर जब मलाइका अरोड़ा किसी फिल्मों में काम नही कर रही तो उनके पास आखिर इतने पैसे कैसे आ रहे है? तो आज इसकी वजह हम आपको बताने जा रहे है।
पैसे कहा से आ रहे मलाइका के पास?
सलमान खान के भाई अरबाज़ खान से तलाक के बाद अकेली रह रही मलाइका अरोड़ा के फ़ैशन में कोई भी गिरावट नही आई है। मलाइका अरोड़ा अकेली रहने के बावजूद भी बेहद महंगे महंगे कपड़े पहन रही है और लाखों का हार अपने गले मे
पहन रही है हालांकि ऐसे महंगे कपड़े पहनना किसी भी बॉलीवुड के सेलेब्रिटीज़ के लिए बेहद आम बात है लेकिन हम मलाइका अरोड़ा के बारे में यह सब इसलिए बता रहे है क्यों कि पिछले दो सालों में मलाइका अरोड़ा ने एक भी फ़िल्म में काम नही किया है और ना ही किसी आइटम सॉन्ग पर परफॉर्म किया है इसलिए लोगो को आश्चर्य होता है कि कैसे वह अपना गुजारा इतने आलीशान तरीके से कर रही है तब यह चौकाने वाली खबर हमारे हाथ लगी है।
अर्जुन कपूर के पैसे उड़ा रही मलाइका, इतने पैसे करवा चुकी है खर्च
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिश्ते को तीन साल से भी ज्यादा का समय हो गया है और अर्जुन कपूर ही मलाइका अरोड़ा के सारे खर्चे उठा रहे है। फ़िल्म निर्माता बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर के पास पैसो की कोई कमी नही है और इसी बात का भरपूर फायदा उठा रही है मलाइका अरोड़ा। महंगे कपड़ो से लेकर ज्वेलरी तक के सारे खर्चे अर्जुन कपूर ही उठाते है यहां तक कि मलाइका के फ्लैट के और शॉपिंग के खर्च भी अर्जुन कपूर खुद उठाते है।