बॉलीवुड के चर्चित कपल मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अक्सर ख़बरों में बने रहते है और यह खूबसूरत कपल एक दूसरे
के साथ प्यार मोहब्बत भरे पल को अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फैंस को साझा करते रहते है। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के बीच रिश्ते को तीन साल से भी अधिक हो चुके है और यह दोनों कपल का रिश्ता बेहद मजबूत है और तभी तो कई तानों का सामना करने के बाद भी इन दोनों ने अपने रिश्ते को मजबूत कर रखा है। बात करे मलाइका और अर्जुन के रिश्ते की तो इसकी शुरुआत हुई थी 2018 में जब अरबाज़ खान और मलाइका अरोड़ा के बीच मे तलाक हो गया था और उसके बाद इन दोनों के बीच मे प्यार पनपा और फिर तब से लेकर अब तक यह दोनों हर कदम पर एक दूसरे का साथ दे रहे है।
मलाइका की इन अदाओ ने मुझे दीवाना बनाया-अर्जुन कपूर
फ़िल्म निर्माता बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर और अरबाज़ खान की पूर्व पत्नी मलाइका अरोड़ा के बीच का रिश्ता किसी से छिपा नही है। मलाइका अरोड़ा ने कई बार अपने और अर्जुन के रिश्ते को लेकर खुलेआम इजहार किया है वही अर्जुन बेहद शांत स्वभाव के है लेकिन धीरे धीरे अर्जुन कपूर भी मलाइका के रंग में रंगने लगे है और उन्होंने हाल ही में कुछ ऐसा बयान दिया है जिससे यह साफ पता चलता है कि अर्जुन भी मलाइका को बेहद चाहते है। अर्जुन कपूर ने अपनी प्रेमिका मलाइका अरोड़ा को लेकर पहली बार खुल कर बात की है और उन्होंने बताया है की क्यों मलाइका अरोड़ा के दीवाने है वो और क्यों मलाइका उन पर खूब सारा प्यार लुटाती है।
खुली किताब है मलाइका – अर्जुन कपूर
अरबाज़ खान से तलाक के बाद से ही मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर के साथ रह रही है और इन दोनों के बीच बेहद प्यार है।अभी हाल ही में अर्जुन कपूर ने मलाइका के बारे में खुल कर बात की है। अर्जुन कपूर ने बताया कि मलाइका अरोड़ा भले ही बाहर से एक ग्लैमरस अभिनेत्री दिखती है लेकिन असल जिंदगी में ऐसा नही है और वह बेहद साफ दिल की है। मलाइका अरोड़ा के बारे मे आगे बताते हुए उन्होंने बताया कि उनकी खूबसूरती उन्हें बेहद पसंद आती है और वह जिस तरह से मेरी केअर करती है और मुझ पर प्यार लुटाती है वह मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले तीन सालों से एक साथ रह रहा ये कपल अब खुल कर एक दूसरे के बारे में बाते कर रहा है और इससे यह पता चलता है कि यह दोनों अपने रिश्ते को लेकर काफी आगे निकल चुके है और इन्हें अब कोई जुदा नही कर सकता है।