माँ बनने का सुखद अहसास सभी लोगो के लिए एक समान होता है चाहे वह कोई आम औरत हो या फिर कोई फ़िल्मी एक्ट्रेस दोनों को ही उतनी ही परेशानिया उठानी पड़ती है। बात करे बॉलीवुड की अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की तो कुछ महीने पहले ही उन्होंने मा बनने का सुखद क्षण प्राप्त हुआ था और इस वजह से वह बहुत खुश भी दिख रही थी इसके अलावे वह आने वाली जिम्मेवारी के लिए भी पूरी तरह तैयार थी लेकिन प्रियंका चोपड़ा शायद कुछ ज्यादा ही परेशान हो गयी है। बॉलीवुड की ए लिस्ट एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की इन दिनों हालत बेहद अस्त व्यस्त हो गयी है। प्रियंका चोपड़ा बीते कुछ महीनों से अपने न्यू बॉर्न बेबी के साथ व्यस्त थी लेकिन अब धीरे धीरे उन्होंने अपने काम पर भी ध्यान देना शुरू कर दिया है।
अस्त व्यस्त कपड़ो में बीच सड़क पर दिखी प्रियंका चोपड़ा, अनुष्का शर्मा ने पहले ही कि थी भविष्यवाणी
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपनी शादी विदेश में बसे निक जोन्स से की थी जो उनसे उम्र में 12 साल छोटे थे। प्रियंका
चोपड़ा के घर मे शादी के चार साल के बाद नन्हे मेहमान का आगमन हुआ और वह भी सरोगेसी के ज़रिए। प्रियंका के घर में नन्हे मेहमान के आगमन के साथ ही उनके पास बधाइयों का तांता लग गया था, लेकिन इसी बीच एक अन्य बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने प्रियंका चोपड़ा को पहले ही आगाह कर दिया था कि आपकी रातो की नींद उड़ने वाली है और ठीक हो भी रहा है वैसा ही प्रियंका चोपड़ा के साथ हो भी रहा है। अभी कुछ दिनों पहले ही प्रियंका चोपड़ा ने अपने घर की हालत दिखाई थी जो काफी अस्त व्यस्त थी और अब खुद इतने महीनों बाद घर से बाहर काम के सिलसिले में जब प्रियंका बाहर आयी तो उनकी हालत देखने लायक थी।
काम पर वापस लौटी प्रियंका चोपड़ा, हो गयी है ऐसी हालत
प्रियंका चोपड़ा फिलहाल तो बॉलीवुड के किसी भी प्रोजेक्ट्स पर काम नही कर रही लेकिन हॉलीवुड में वह लगातार काम से जुड़ी हुई है। माँ बने प्रियंका चोपड़ा को दो महीने से अधिक हो गया है ऐसे में अब वह धीरे धीरे अपनी पुरानी दिनचर्या में ढल रही है और वापस अपने काम पर लौट गई है लेकिन उन्हें देख कर यह साफ पता चल रहा है कि वह घर पर बेहद अस्त व्यस्त हालत में रह रही है क्योंकि वह बिना मेकअप और बिखरे हुए बाल के साथ दिख रही थी और तो और उनके कपड़े भी बेतरतीब ढंग से थे जिस वजह से उनको पहचानना बेहद मुश्किल लग रहा था।