बॉलीवुड के मिस्टर इंडिया यानी कि अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर भी एक चर्चित बॉलीवुड अभिनेत्री है और दो वर्ष पहले ही उनकी शादी आनंद आहूजा जो एक जाने माने व्यवसायी है उनसे हुई थी। शादी के बाद से ही इनकी जोड़ी को खूब पसंद किया जाने लगा था हालांकि लोगो को हैरत भी हुई थी जब अनिल कपूर ने अपनी बेटी के लिए किसी फ़िल्मी दुनिया के सितारे को नही चुन कर एक आम व्यवसायी से की लेकिन सोनम आने जीवनसाथी के रूप में आंनद को पाकर बेहद खुश थी। शादी के दो सालों के बाद सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने अपने फैंस के साथ एक बहुत ही बड़ी खुशखबरी साझा की है।
सोनम के प्रेगनेंसी पर खुशी से झूम उठे अनिल कपूर
किसी भी माँ बाप के लिए इससे ज्यादा खुशी की बात और कोई भी नही होती कि उसके बच्चे का खुशहाल जीवन हो और इन दिनों अनिल कपूर के साथ भी यही हो रहा है। अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर प्रेग्नेंट है और इसकी खबर जैसे ही अनिल कपूर और उनकी पत्नी को मिली तो दोनों खुशी से झूम उठे इसके साथ ही अनिल कपूर ने एक स्टेटमेंट दिया जिसमें वह कहते नजर आये की वह अपनी जिंदगी में नए रोल के लिए तैयार है और वह इस किरदार को निभाने के लिये बेहद उत्सुक है। अनिल कपूर की खुशी का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि जैसे ही उन्हें सोनम कपूर के प्रेग्नेंसी के पता चला उसी दिन वह सारे काम छोड़ कर सोनम कपूर के घर कई तरह के उपहार लेकर पहुंच गए और उन्हें बधाइयां प्रदान किया।
सोनम कपूर ने आंनद आहूजा के साथ साझा की तस्वीरे
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर माँ बनने वाली है और इसकी जानकारी उन्होंने अपने फैंस के साथ साझा की। उन्होंने अपनी तस्वीर को अपने पति आंनद आहूजा के साथ पोस्ट की है जिसमे वह आंनद आहूजा के साथ लेती हुई है और अपने बेबी बंप को फ्लो कर रही हैं। सोनम कपूर के इस तस्वीर के पोस्ट करते ही उन्हें बधाइयां देने वालो का तांता लग गया और सभी लोग इनको शुभकामनाएं देने लगे। सोनम कपूर के प्रेग्नेंसी का यह तीसरा महीना है और उनकी शादी को 2 साल से अधिक का ये हो चुका है। सोनम कपूर की प्रेग्नेंसी की खबरों पर बॉलीवुड के नामी गिरामी सितारों ने उन्हें खूब बधाइयां दी। अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने लिखा कि नई जिम्मेवारी के लिए तैयार हो जाइए इसके अलावे प्रियंका चोपड़ा और अन्य अभिनेत्रियो ने भी उन्हें आने वाले समय के लिए शुभकामनाएं दी।