रनबीर आलिया की मेहंदी रस्म में 6 लाख का लहंगा पहने नजर आयी बहन करीना, इन सितारों ने भी की शिरकत

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इस महीने 17 अप्रैल को एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगे। पिछले कई सालों से आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के शादी की अफवाह फैल रही थी लेकिन अब जाकर इस बात की पुष्टि हो गई है कि आलिया और रणबीर एक दूसरे से 14 अप्रैल को शादी करने वाले हैं। बुधवार की रात को आलिया और रणबीर के घर में मेहंदी की रस्म अदायगी थी जिसमें कई बॉलीवुड सितारों ने शिरकत की और इस रस्म अदायगी में चार चांद लगाएं। लेकिन मेहंदी की रस्म की सबसे मुख्य आकर्षण रही रणबीर कपूर की बहन करीना कपूर और करिश्मा कपूर जिन्होंने बहुत ही खूबसूरती से इस समारोह में शिरकत की और सबसे ज्यादा आकर्षक लगा उनका लहंगा जो उन्होंने पहन रखा था। करीना कपूर के लहंगे की कीमत से आप हैरान हो जाएंगे इसके अलावा उनकी बहन करिश्मा कपूर और कई सितारों ने भी इस समारोह में चार चांद लगाएं।

5.75 लाख के महंगे लहंगे में नजर आयी करीना

रनबीर आलिया की मेहंदी रस्म में 6 लाख का लहंगा पहने नजर आयी बहन करीना, इन सितारों ने भी की शिरकत

बॉलीवुड के मोस्ट एलिजिबल बैचलर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इस दौरान उनकी मेहंदी की रस्म अदायगी में कई सितारों ने शिरकत की लेकिन सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र बनी करीना कपूर। आपको बता दें कि करीना कपूर रणबीर कपूर की चचेरी बहन है। इस शादी का इंतजार कपूर खानदान को कई सालों से था क्योंकि रणवीर कपूर, कपूर खानदान की आखिरी वारिस है। ऐसे में सभी को उम्मीद है की यह शादी अपने समय की सबसे ग्रैंड शादी में से एक होगी और इसकी तैयारियां भी जोरों शोरों से है। आपको बता दें की रणवीर और आलिया के मेहंदी रस्म अदायगी में बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर ने बेहद महंगे लहंगे में शिरकत की। बताया जाता है कि करीना कपूर के लहंगे की कीमत लगभग 6 लाख है और यह लहंगा मनीष मल्होत्रा के द्वारा डिजाइन किया गया है। आइए बताते हैं करीना कपूर के अलावा रणबीर और आलिया के मेहंदी रस्म में और कौन रहा आकर्षण का केंद्र।

करीना कपूर के अलावे बहन रिद्धिमा और करिश्मा ने भी जमाया अपना रंग

रनबीर आलिया की मेहंदी रस्म में 6 लाख का लहंगा पहने नजर आयी बहन करीना, इन सितारों ने भी की शिरकत

17 अप्रैल को लाखों दिलों की धड़कन आलिया भट्ट और रणबीर कपूर एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। उनके घर मेहंदी की रस्म अदायगी में करीना कपूर पहले ही छह लाख के लहंगे पहनकर आकर्षण का केंद्र बन चुकी है। करीना के अलावा बहन रिद्धिमा कपूर और करिश्मा कपूर भी उनसे पीछे नहीं रही इन दोनों ने ही मनीष मल्होत्रा के द्वारा बनाए गए साड़ी को चुना जिसकी कीमत डेढ़ लाख बताई जा रही है। यह शादी इस सदी के सबसे ग्रैंड शादियों में से एक बताई जा रही है। ऐसे में कपूर खानदान का कोई भी परिवार इस शादी में अपनी तरफ से कोई कसर छोड़ना नहीं चाहता है।

Gyan Sankhya Google News Publication

About Shubham Tiwari

Shubham Tiwari is the Founder and editor of Gyan Sankhya. Having more than 5+ years of experience in Bollywood News writing covering all the biggest happenings of The B-Town.