राज कपूर के गैराज में गुजरी अनिल कपूर के परिवार के दो साल, मिस्टर इंडिया बनने के बाद बदली किस्मत

बॉलीवुड के सदाबहार अभिनेता और मिस्टर इंडिया के नाम से पहचाने जाने वाले अनिल कपूर को भला कौन नही जानता। 60 वर्ष की उम्र में भी वह जिस एनर्जी से स्क्रीन पर नजर आते है वैसी एनर्जी कोई युवा सितारा भी नही दे सकता है। अनिल कपूर को बॉलीवुड में इंडस्ट्री में आये लगभग 35 सालो से भी अधिक हो चुका है और उनके बेटे हर्षवर्धन कपूर और बेटी सोनम कपूर भी बॉलीवुड में ही सक्रिय है। अनिल कपूर की जिंदगी अच्छे और आलीशान तरीके से कट रही है और यह सब उन्होंने अपने मेहनत के दम पर बनाया है लेकिन क्या आपको पता है अनिल कपूर जब पहली बार मुम्बई आये थे तो उनके पास रहने तक के पैसे नही थे और उन्हें राज कपूर साहब के यहां गेराज में रहना पड़ा था ऐसा क्यों हुआ था आइये जानते है।

दोस्त ने दे दिया था धोखा, पूरे परिवार सहित गैरेज में गुजरी थी अनिल कपूर के शुरुआती दिन

राज कपूर के गैराज में गुजरी अनिल कपूर के परिवार के दो साल, मिस्टर इंडिया बनने के बाद बदली किस्मत

अनिल कपूर ने अपने शुरुआती दिनों के बारे में खुलासा करते हुए बताया कि जब उनका पूरा परिवार मुम्बई में शिफ्ट हुआ था तब उनके पास रहने के लिए जगह नही थी और उनके और परिवार के शुरुआती दिन बेहद कष्टदायक थे। अनिल कपूर को उनके माता पिता सहित राज कपूर साहब के गैराज में रहना पड़ा था लेकिन बाद में उनलोगों ने रिहायशी इलाके में अपना कमर कर लिया था। अनिल कपूर ने बताया कि यहां आने के बाद उनके कई दोस्त बने जो उन्हें फ़िल्मो में काम दिलाने का प्रलोभन देते थे लेकिन वक़्त आने पर वह अनिल कपूर से मुह फेर लेते थे।अनिल कपूर ने बताया कि इसमें उनका भी कोई दोष नही था यह सब समय समय की बात थी।

राज कपूर साहब के गेराज से रिहायशी जिंदगी तक का सफर बहुत संघर्षमय रहा – अनिल कपूर

राज कपूर के गैराज में गुजरी अनिल कपूर के परिवार के दो साल, मिस्टर इंडिया बनने के बाद बदली किस्मत

अनिल कपूर ने शुरुआती दिनों के बारे में बताते हुए कहा कि जब वह गैराज में रह रहे थे तभी उन्होनें मन बना लिया था कि जिंदगी में कुछ बड़ा बनेंगे। अनिल कपूर ने अपनी फ़िल्मी करियर की शुरुआत हिंदी सिनेमा से नही बल्कि दक्षिण भारत के सिनेमा से की थी। चूंकि अनिल के पिता सुरेंद्र कपूर भी फ़िल्म डायरेक्टर थे तो अनिल कपूर को लोग जानते थे। 1984 में उनकी शादी के ठीक पहले फ़िल्म मशाल के बाद अनिल कपूर को इंडस्ट्री में लोग अच्छे से पहचानने लगे थे लेकिन उनकी किस्मत बदली 1987 में जब शेखर कपूर की फ़िल्म मिस्टर इंडिया में अनिल कपूर ने अपनी बेहतरीन अदाकारी से फ़िल्म को सुपरहिट बना दी। उनकी इस फ़िल्म की आज भी तारीफ की जाती है और अनिल कपूर खुद मानते है कि उनकी जिंदगी में बदलाव इसी फिल्म के कारण आया है।

Gyan Sankhya Google News Publication

About Shubham Tiwari

Shubham Tiwari is the Founder and editor of Gyan Sankhya. Having more than 5+ years of experience in Bollywood News writing covering all the biggest happenings of The B-Town.