आज हम बात करेंगे भारत के पूर्व अंतरराष्ट्रीय कप्तान और वर्तमान समय के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और बॉलीवुड की अदाकारा अनुष्का शर्मा की बेटी वामिका के बारे में जिनको भारत और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबले के दौरान कैमरे पर दिखाया गया और तब से ही उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया साइट्स पर फैल गयी। बता दे दोस्तो की अनुष्का और उनकी बेटी वामिका दक्षिण अफ्रीका में हो रहे मुकाबले के दौरान विराट कोहली की बल्लेबाजी को चीयर करती दिख रही थी और इस दौरान इस बात पर उनका ध्यान नही गया कि कैमरामैन
उनके उपर फोकस कर रहा है।
क्यों नाराज हुए विराट अनुष्का
बता दे दोस्तो की विराट और अनुष्का दोनों ने ही वामिका के जन्म के बाद मीडिया से दोनों ने गुजारिश की थी कि उनकी और वामिका कि निजी तस्वीरें न ली जाए।हालांकि मीडिया ने उनकी बात नही मानी और बिना मंजूरी के तीसरे मुकाबले में बड़े स्क्रीन पर वामिका और अनुष्का को एक साथ दिखा दिया
मुकाबले के बाद क्या बोले विराट और अनुष्का
इस तरह बिना मंजूरी के तस्वीरे लिए जाने के बाद विराट और अनुष्का ने अपने सोशल हैंडल पर अनुरोध किया और कहा कि उनके निजी मामलो में दखल ना दी जाए और जो तस्वीर फैला रहे है उनको रोक दिया जाए।
विराट अनुष्का ने की थी लव मैरिज
बता दे दोस्तो की एक टेलीविजन प्रचार के तहत दोनों ही एक दूसरे से 2016 में मिले थे और तब से दोनों में नजदीकियां बढ़ती गयी और 11 दिसम्बर 2017 को दोनों ने शादी कर ली और उसके 2 सालो के बाद उनके घर एक नन्हे मेहमान का जन्म हुआ और तब से ही विराट और अनुष्का मीडिया से वामिका को छिपा के रख रहे थे।
तो आपने भी दोस्तो विराट और अनुष्का की बेटी को देख ही लिया होगा तो कैसी लगी आपको वामिका हमे अपनी राय जरूर दे और कैसा लगता है आपको हमारा आर्टिकल हमे जरूर बताएं मिलते है आपसे अगले आर्टिकल में।