फ़िल्मी सिनेमा की दुनिया आम दुनिया से बिल्कुल अलग है। वहा के लोगो मे और साधारण लोगो की सोच में जमीन और आसमान का अंतर है। फ़िल्मी दुनिया मे कई ऐसी हीरोइने है जिन्होंने आज तक शादी नही की वही कुछ सितारे ऐसी भी है जिन्होंने अपना घर अपनी खुशी से बसाया लेकिन कुछ बड़ी वजहों को लेकर उन्होंने अब तक सन्तान सुख प्राप्त नही किया है आज जानिए बॉलीवुड के कुछ उन चुनिंदा सितारों के बारे में जिन्होंने अपना घर तो बसा लिया लेकिन अभी तक उनके घर किलकारी नही गूंजी है।
शबाना आज़मी-जावेद अख्तर
मशहूर फिल्म अदाकारा शबाना आज़मी ने फ़िल्म निर्देशक जावेद अख्तर के साथ 1994 मे शादी की थी और इन दोनों की जोड़ी आज 28 सालो के बाद भी सलामत है। इन 28 सालो के रिश्ते के बावजूद भी शबाना आज़मी को कोई बच्चा नही हुआ इसके बावजूद भी इन दोनों के रिश्ते में कोई भी दरार नही आई है।
सायरा बानो-दिलीप कुमार
महान अभिनेता दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में 1966 में बंधे थे लेकिन किस्मत ने ऐसा खेल दिखाया कि यह मशहूर अभिनेत्री कभी मा नही बन सकी लेकिन दिलीप कुमार साहब को इस बात से कभी कोई शिकायत नही रही। दिलीप कुमार और सायरा बानो की जब शादी हुई थी तब दिलीप कुमार सायरा बानो से 22 साल बड़े थे।
किरण खेर-अनुपम खेर
2022 में 67 साल के हो चुके अनुपम खेर और किरण राव ने एक दूसरे से 1985 में शादी कर ली थी लेकिन कुछ कारणवश आजतक उनके घर में किलकारियां नही गूंजी है लेकिन उसके बावजूद भीं इन दोनों के रिश्ते में कोई दरार पैदा नही हुई है।
मधुबाला-किशोर कुमार
सदी के सर्वश्रेष्ठ गायकों में शुमार किशोर कुमार जी ने महान अदाकारा मधुबाला से शादी की थी। आज भी फ़िल्म इंडस्ट्री में मधुबाला और किशोर कुमार जी को सबसे खूबसूरत जोड़ियों में करार दिया जाता है। लगभग दो साल प्रेम प्रसंग चलने के बाद दोनों ने एक दूसरे से शादी कर ली लेकिन इनकी जिंदगी में कभी सन्तान सुख प्राप्त नही हुआ।
दीपिका-रणवीर
इस लिस्ट में अभी के समय की सर्वश्रेष्ठ अदाकारा दीपिका और रणवीर कपूर का भी नाम है। इन दोनों की खूबसूरत जोड़ी को शादी किये हुए पांच सालों से भी अधिक का समय हो चुका है लेकिन आज तक इन दोनों के ही तरफ से इस बात की कोई अनाउंसमेंट नही हुई है कि वो अपना बच्चा प्लान कर रहे है।