क्रिकेट जगत के दिग्गज गेंदबाज़ शेन वॉर्न अब हमारे बीच नही रहे। उनके किये गए कारनामे और उनके द्वारा बनाये गए रिकॉर्ड ही अब बस स्मृतियों में शेष है। शेन वार्न के नाम पर बतौर लेग ब्रेक गेंदबाज़ सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड है।उन्होंने अपने 145 टेस्ट मुकाबलों में 708 विकेट लिए थे और यह रिकॉर्ड किसी भी लेग ब्रेक गेंदबाज़ के द्वारा सबसे ज्यादा है।शेन वार्न और भारत के क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने लगभग एक ही साथ अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी और जब यह दोनों एक साथ मैदान पर एक दूसरे के खिलाफ खेलते थे तब समा बंध जाता था।
शेन वॉर्न के सपने में छक्के मारते थे सचिन तेंदुलकर
99s के दौर में सचिन तेंदुलकर अपने बेहद प्रचंड फॉर्म में चल रहे थे और उनके सामने कोई भी गेंदबाज़ आता था तो वह उसकी बखिया उधेड़ देते थे। शेन वार्न ने अपनी किताब में सचिन तेंदुलकर को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बताया साथ ही उन्होंने बताया कि वह सचिन के सामने गेंदबाजी करना नही चाहते थे। वर्ष 1998 में सचिन तेंदुलकर ने पाकिस्तान के शारजाह स्टेडियम में शेन वार्न की खूब धुनाई की थी और लगातार छक्के जड़े थे जिसके बारे में शेन वार्न ने खुलासा करते हुये बताया था कि उन्हें सपने में भी सचिन तेंदुलकर आकर छक्के मारते है। हालांकि कई सालों के बाद शेन वार्न ने यह भी बताया कि यह बात उन्होंने बस मजाकिया लहजे में कहा था लेकिन सचिन तेंदुलकर एक महान बल्लेबाज है इसमें कोई दो राय नही है।
अजगर का प्रहार झेल चुके थे शेन वार्न
महज 52 वर्ष की ही उम्र में निधन हो जाने की वजह से लोगो को हैरत इस बात के लिए भी है क्यों कि शेन वार्न अभी भी फिट थे और क्रिकेट से जुड़े कार्यक्रमो में भाग लेते रहते थे ऐसे में उनकी यह दिल के दौरे से मौत वाली बात कही ना कही शक के दायरे में आती है। अपने रिटायरमेंट के बाद शेन वॉर्न ने कई प्रदर्शनियों में हिस्सा लिया था जिसमे एक बार उनके ऊपर अजगर ने प्रहार कर दिया था। दरअसल शेन वार्न एक शो के प्रमोशन के दौरान एक अजगर के बाड़े में चले गए थे और उन्होंने अजगर की तरफ ध्यान नही दिया जिसके बाद अजगर ने उनपर हमला कर दिया हालांकि शेन वार्न गम्भीर रूप से घायल हो गए और उनके सिर से खून भी आने लगा था लेकिन शेन वार्न उस समय भी मुस्कुराते हुए ही नजर आ रहे थे।