बॉलीवुड हीरो शाहिद कपूर यूं तो चॉकलेटी बॉय है लेकिन उनका अफेयर बॉलीवुड की कई हीरोइनों से रहा। शाहिद कपूर का अफेयर बॉलीवुड के अलावे दूसरे जगत से भी रहा है। बॉलीवुड में कई ऐसे कलाकार हैं जिनका नाम खेल जगत की हस्तियों से जुड़ चुका है और इसी श्रेणी में हमारे शाहिद कपूर भी आते हैं। शाहिद कपूर जिन्होंने मीरा राजपूत से शादी की है एक समय में उनका नाम भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के साथ खूब जोड़ा जा रहा था और ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि यह दोनों शादी कर सकते हैं क्योंकि यह दोनों ही एक-दूसरे से बेहद प्यार करते थे। सानिया मिर्ज़ा शाहिद कपूर के प्यार में इस कदर पागल थी कि वह शाहिद कपूर के फिल्मी सेट पर पहुंच जाती थी एक बार तो इन दोनों को होटल में एक साथ पकड़ा गया था जिसके बाद यह अफवाहे तेज हो गई थी कि बहुत ही जल्द दोनों शादी करने वाले हैं।
शाहिद के प्यार में पागल थी सानिया पकड़े गए थे बैंगलोर होटल में
शाहिद कपूर जो बॉलीवुड के बेहद शांत और सौम्य अभिनेता माने जाते हैं उनका जीवन विवादों से घिरा नहीं रहा है वह बेहद शांत चित्त तरीके से जिंदगी जीना पसंद करते हैं। बॉलीवुड में उनका करीना कपूर के साथ लंबे समय तक अफेयर चला लेकिन उनके साथ ब्रेकअप के बाद शाहिद कपूर की जिंदगी में भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा का आगमन हुआ। यह दोनों ही एक साथ कई जगह पर नजर आने लगे जिसके बाद यह कयास लगाए जाने लगे कि इन दोनों के बीच में कोई चक्कर चल रहा है।सानिया मिर्जा तो शाहिद कपूर के पीछे इस कदर पड़ी हुई थी कि उन्हें जैसे ही समय मिलता था तो वह शाहिद कपूर के शूटिंग सेट पर पहुंच जाती थी इसके अलावा एक बार इन दोनों को बैंगलोर स्थित रेस्टोरेंट में एक साथ लंच करते हुए देखा गया था जिसके बाद खबरें तेज हो गई थी कि दोनों ही एक दूसरे को लेकर काफी सीरियस है।
अपनी पर्सनल लाइफ मीडिया में नही लाते है शाहिद
शाहिद कपूर ऐसे सितारे हैं जो पब्लिकली कुछ भी करने से खुद को बचाते रहते हैं लेकिन करीना कपूर से ब्रेकअप के बाद वह काफी अकेलापन महसूस कर रहे थे। तभी उनकी जिंदगी में सानिया मिर्जा ने दस्तक दी। एक बार सानिया मिर्जा और शाहिद कपूर को बेंगलुरु के होटल में देखा गया जिसके बाद यह चर्चा जोरों शोरो से होने लगी की यह दोनों शादी करने वाले हैं। खुद शाहिद कपूर और सानिया मिर्जा ने भी यह कबूल किया कि वह दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं हालांकि इसके बाद इन दोनों को एक साथ कभी नहीं देखा गया। सानिया मिर्जा ने पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी कर ली और शाहिद कपूर अपने करियर पर ध्यान देने लग गए। हालांकि अभी भी यह दोनों बहुत ही अच्छे दोस्त हैं और बहुत ही गर्मजोशी से एक दूसरे से मिलते हैं।