दक्षिण भारत की सुपरक्यूट अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु जो अभी हाल ही में हिट फिल्म पुष्पा में आइटम नंबर करती नजर
आयी थी उनके निजी जीवन मे इस वक़्त काफी परेशानिया चल रही है। सामंथा रुथ प्रभु की शादी दक्षिण भारत के सुपरस्टार नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य से हुआ थी जिसके बाद इन दोनों की ही जोड़ी को फ़िल्म इतिहास की सबसे खूबसूरत जोड़ी में शुमार किया जाने लगा था लेकिन सबसे ज्यादा लोग तब चौंक गए थे जब शादी के कुछ ही समय के बाद इन दोनों स्टार कपल
के लिए चीजे सही नही रही और आपस मे ही इन दोनों के मतभेद होने लगा। आपसी सहमति के बाद इन दोनों ने खुद को एक दूसरे से अलग करने का फैसला ले लिया जिस वजह से सबसे ज्यादा जोर का झटका इनके फ़ैन्स को लगा। हालांकि अभी भी कुछ लोगो को उम्मीदे थी कि सामंथा और नागा चैतन्य एक हो जाएंगे समय के साथ लेकिन सामंथा की अभी हाल ही में कई गयी गतिविधियों से यह स्पष्ट हो गया कि इनके बीच कुछ भी सामान्य नही चल रहा है।
सोशल मीडिया पर किया अनफॉलो, फ़ोन से फोटोज भी की डिलीट
दक्षिण भारत के सुपरस्टार नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य की शादी 2019 में सामंथा रुथ प्रभु से हुई थी और इन दोनों की जोड़ी को शुरुआत में काफी पसंद भी किया जा रहा था। इन दोनों ने शादी के बाद कई फिल्मे भी एक साथ की और इनकी आपस की केमिस्ट्री भी बहुत ही शानदार लग रही थी लेकिन अचानक से ही इन दोनों ने आपसी सहमति के बाद एक दूसरे से अलग होने का फैसला किया। तलाकनामे के बाद से ही दोनों एक दूसरे से अलग रह रहे थे लेकिन दर्शको को अब भी लग रहा था कि यह दोनों फिर से एक हो जाएंगे लेकिन हुआ इसके ठीक उलट। सामंथा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर से अपने एक्स पति नागा चैतन्य को अनफॉलो कर दिया और तो और अपने फ़ोन में उनकी जो तस्वीरें थी उसको भी डिलीट कर दिया जिसके बाद इन दोनों की वापस मिलने की बची खुची उम्मीदे भी खत्म हो गयी।
नागा चैतन्य करने वाले है दूसरी शादी – सूत्र
सामंथा और चैतन्य के अलग होने के बाद से ही इन दोनों के बारे में यह कहा जा रहा था कि दोनों अपने रिश्ते से खुश नही थे।सामंथा का पहले तो कई अभिनेताओं को डेट करने तक कि अफवाह उड़ी थी वही नागा चैतन्य के बारे में कहा जा रहा था कि उनकी दूसरी शादी की बात चल रही है। इन दोनों के रिश्तों के बारे में जब नागार्जुन से बात की गई तो उन्होंने इस विषय पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया।