बॉलीवुड में इन दिनों शादियों का दौर चल रहा है। पिछले साल दिसंबर में शुरू हुआ यह शादियों का दौर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। पहले कैटरीना कैफ और विकी कौशल अब आलिया भट्ट और रणबीर कपूर। यह सितारे शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। अब बॉलीवुड की एक और खूबसूरत अभिनेत्री शादी करने की तैयारी में है। यह अभिनेत्री है शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा जो बॉलीवुड की एक बहुत ही खूबसूरत और बेहतरीन अदाकारा है। आपको बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा बॉलीवुड में 2010 से सक्रिय है और बॉलीवुड में उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बना ली है। सोनाक्षी सिन्हा की शादी बंटी सजदेह के साथ होने जा रही है कौन है बंटी सजदेह यह आइए आपको बताते हैं कुछ दिलचस्प जानकारियां जो आप नहीं जानते होंगे।
सोनाक्षी सिन्हा का होने वाला पति है विराट कोहली का खास दोस्त
दरअसल बंटी सजदेह एक सेलिब्रिटी मैनेजर है जो बॉलीवुड के कई बड़े सितारों के प्रोडक्शन हाउस एडवर्टाइजमेंट डिटेल्स और डील मैनेज करते हैं। इनकी खुद की एक कंपनी है इसके अलावा बंटी क्रिकेटरों के भी डील और एडवर्टाइजमेंट को मैनेज करते हैं। माना जाता है कि बंटी और विराट कोहली बहुत ही अच्छे दोस्त हैं। एक शैंपू एड के दौरान यह दोनों पहली बार मिले थे तब विराट कोहली के साथ बनती ने कई तस्वीरें भी ली थी लेकिन धीरे-धीरे इन दोनों के बीच में अच्छी दोस्ती हो गई। आने वाले समय में यह स्पष्ट है कि सोनाक्षी सिन्हा आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा करेंगी। वही उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा भी बंटी से कई बार मिल चुके हैं और उन्हें बंटी सजदेह काफी पसंद भी आता है।
2012 से है रिलेशनशिप में 2022 के अंत तक हो सकती है शादी, तलाकशुदा है बंटी
आपको बता दें कि बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा अपनी निजी जानकारी को गोपनीय रखने में ही अपनी भलाई समझती है। सोशल मीडिया पर भी वह अपनी बहुत ही कम तस्वीरें साझा करती हैं। ठीक इसी तरह उन्होंने अपने रिलेशनशिप को भी छुपा कर रखा है। वह बंटी से पिछले 10 सालों से रिलेशनशिप में है। आपको बता दें कि बंटी सजदेह तलाकशुदा है। 2011 में उनका तलाक हो चुका है। अब सोनाक्षी सिन्हा अपने 10 साल के रिलेशनशिप को एक नया नाम देने का सोच रही है। अब देखना यह है कि इसकी आधिकारिक घोषणा कब होती है क्योंकि कयास यह लगाए जा रहे हैं कि इनकी शादी 2022 के अंत तक में हो सकती है।