हरभजन सिंह का महेंद्र सिंह धोनी पर कटाक्ष, टिपण्णी करते हुए भज्जी बोले – बाकी 10 क्या लस्सी पीने गए थे?

2011 विश्व कप भारतीय क्रिकेट टीम के अध्याय का स्वर्णिम साल रहा था इस साल भारतीय टीम ने 27 सालों के बाद विश्व कप को अपने नाम किया था। इस टीम की कप्तानी कर रहे थे महेंद्र सिंह धोनी और महेंद्र सिंह धोनी ने खिताबी मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 98 रन बनाकर भारतीय टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचाया था ।आज इस बात को गुजरे 11 साल से अधिक हो चुके हैं लेकिन विश्व कप विजेता कुछ खिलाड़ियों के मन में धोनी के खिलाफ अभी भी टीस बरकरार है। इसका नमूना हमें एक बार फिर से हाल ही में देखने को मिला जब हरभजन सिंह ने महेंद्र सिंह धोनी के ऊपर कटाक्ष किया यह बात उन्होंने सबके सामने पब्लिक लिक है दादी आइए बताते हैं हरभजन सिंह का वह विवाद पर बयान जिससे साफ पता चलता है कि वह धोनी से कितने नाराज है।

गौतम गंभीर भी दिखा चुके है नाराजगी

हरभजन सिंह का महेंद्र सिंह धोनी पर कटाक्ष, टिपण्णी करते हुए भज्जी बोले - बाकी 10 क्या लस्सी पीने गए थे?

भारतीय क्रिकेट टीम की विश्व कप जीत में अहम भूमिका निभाने वाले गौतम गंभीर का भी महेंद्र सिंह धोनी से छत्तीस का आंकड़ा रहता है।गौतम गंभीर ने कई बार यह आरोप लगाया है कि विश्व कप के खिताबी मुकाबले में उनकी पारी महेंद्र सिंह धोनी से कई गुना ज्यादा अच्छी थी क्योंकि जब वह क्रीज़ पर उतरे थे तब भारतीय टीम अपने प्रमुख सलामी बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग को खो चुकी थी वही जब धोनी मैदान पर आए तब उनके लिए प्लेटफार्म सेट था। गौतम गंभीर के बाद अब भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह महेंद्र सिंह धोनी के खिलाफ बोलने लगे हैं।

बाकी 10 खिलाड़ी क्या लस्सी पीने गए थे

हरभजन सिंह का महेंद्र सिंह धोनी पर कटाक्ष, टिपण्णी करते हुए भज्जी बोले - बाकी 10 क्या लस्सी पीने गए थे?

सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग के मुकाबले के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में गए हरभजन सिंह ने एक बेहद विवादास्पद बयान दे दिया है। इस ऑफ स्पिनर ने महेंद्र सिंह धोनी के ऊपर तंज कसा है ।उन्होंने बताया कि कई कि जब ऑस्ट्रेलियन टीम विश्व खिताब जीतती है तब यह सुना जाता है कि ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप जीता लेकिन वही जब भारत ने वर्ल्ड कप जीता है तब यह कहा जाता है कि महेंद्र सिंह धोनी ने भारत को वर्ल्ड कप दिलाया है यह बेहद गलत है। विश्व कप सिर्फ एक खिलाड़ी के बलबूते पर नहीं जीता गया है इसमें सभी खिलाड़ियों का योगदान बराबर है अगर सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी ही विश्व कप जिता चुके हैं तो बाकी 10 खिलाड़ी क्या लस्सी पीने गए थे। उनके इस बयान के बाद धोनी के चाहने वाले उनसे बेहद खफा हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें खूब खरी खोटी सुना रहे है।

Gyan Sankhya Google News Publication

About Shubham Tiwari

Shubham Tiwari is the Founder and editor of Gyan Sankhya. Having more than 5+ years of experience in Bollywood News writing covering all the biggest happenings of The B-Town.