बॉलीवुड एक ऐसी जगह है जिस पर लाखो लोगो की नजर टिकी होती है और लोग उनका बेसब्री से इंतेजार करते है एक झलक के लिए।बॉलीवुड के कई सितारे जिनके फैंस की तादाद लाखो में है वह सितारे होली बेहद धूमधाम से मनाते है।होली के पर्व को समूचे भारत मे मनाया जाता है फिर भला यह बॉलीवुड के सितारे भला कैसे पीछे रह सकते है।बॉलीवुड के ये सितारे होली के दौरान बहुत ही ग्रैंड पार्टी देते है और इसका लाइव प्रसारण भी करते है।आज बॉलीवुड के उन चुनिंदा स्टार्स के बारे में हम आपको बताएंगे जो होली को ग्रैंड होली बनाते है।
प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने भले ही विदेशी पति चुन लिया हो लेकिन उनके अंदर अभी भी होली खेलने का वही जज्बा है।पिछले साल होली के मौके पर वह अपने पति निक जोन्स के साथ खूब होली खेलते नजर आयी थी।
सारा अली खान
यह जान कर आपको आश्चर्य होगा कि सारा अली खान मुस्लिम समाज की होने के बावजूद भी होली खूब खेलती है।वह अपने दोस्तों और बॉलीवुड सितारों के साथ होली
के रंगों का लुत्फ उठाती है।सारा अली खान को कई बार होली खेलने की वजह से कई बार ट्रॉल्स का भी सामना करना पड़ा है उंसके बाद भी वह होली मनाने में पीछे नही हटती।
करिश्मा कपूर
अपने समय की नंबर एक अभिनेत्री करिश्मा कपूर बचपन से होली खेलते आ रही है ।करिश्मा कपूर के पिता रणधीर कपूर को बॉलीवुड में होली के दौरान सबसे ज्यादा ग्रैंड पार्टी देने के लिए जाना जाता है।करिश्मा कपूर अपने दोस्तों और रिश्तेदार के साथ होली का लुत्फ उठाते हुए देखी जाती है।
सोनाक्षी सिन्हा
बिहार का नाम बॉलीवुड में जाकर रौशन करने वाली सोनाक्षी सिन्हा सत्रुघ्न सिन्हा की बेटी है और वह मुम्बई जाकर भी अपने होली के कल्चर को नही भूली है।हर साल वह होली के मौके पर यहां आती है और अपने परिवार और दोस्तो के साथ जम कर होली के रंगों का लुत्फ उठाती है।
विद्या बालन
बॉलीवुड की सीनियर अभिनेत्री विद्या बालन भला होली के रंगों से दूर कैसे रह सकती है।बंगाली मूल की होने के कारण इन्हें बचपन से ही होली के रंग खूब भाते है और
होली के दिन ये भी रंगों से सराबोर हो जाती है।विद्या बालन के पसंदीदा त्यौहार में एक होता है यह होली का त्योहार।
मीरा राजपूत
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत जो दिल्ली से है वह भी होली के मौके पर कोई कसर नही छोड़ती।मीरा राजपूत को जहा रंगों से बेहद प्यार है वही शाहिद कपूर होली ना के बराबर खेलते है लेकिन मीरा राजपूत को इससे कोई फर्क
नही पड़ता और वो जम कर होली खेलती है।