40 साल के हुए स्टाइलिश स्टार अल्लू अर्जुन, बधाइयों का लगा तांता

दक्षिण भारत के स्टाइलिश स्टार कहे जाने वाले अल्लू अर्जुन आज अपना 40 वा जन्मदिन मना रहे हैं। दक्षिण भारत के सर्वश्रेष्ठ हीरो में उनका नाम शुमार है। अल्लू अर्जुन की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म पुष्पा ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया था।यह उन सितारों में शामिल होते हैं जिनकी फिल्मों का दर्शक बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। अल्लू अर्जुन अपने समकालीन अभिनेताओं से आगे माने जाते हैं बात चाहे एक्टिंग की हो या डांस अल्लू अर्जुन को हर क्षेत्र में महारत हासिल है यही वजह है कि उनकी फिल्मों का बहुत सारे दर्शक बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। अल्लू अर्जुन को साउथ इंडस्ट्री में बहुत ही मान सम्मान मिलता है जिसकी वजह है उनका स्वभाव। एक बड़े सुपरस्टार होने के उनमे सारे गुण है। अल्लू अर्जुन के फैंस उनके जन्मदिन पर खूब बधाइयां दे रहे है।

बना चुके है बड़े सितारों की लिस्ट में अपनी जगह

8 अप्रैल 1982 को मद्रास में जन्मे अल्लू अर्जुन दक्षिण भारत के सिनेमा में 19 साल की उम्र में आ गए थे। अपने 21 साल के लंबे करियर में उन्होंने कई हिट और यादगार फिल्में दी है। अल्लू अर्जुन को स्टाइलिश स्टार और बनी नाम से भी जाना जाता है इसके अलावा उन्हें लोग मल्लू अर्जुन के भी नाम से जानते हैं। वह दक्षिण भारत में सबसे अधिक पैसे पाने वाले अभिनेताओं में से एक हैं और अपनी बेहतरीन डांसिंग के लिए भी जाने जाते हैं। अल्लू अर्जुन ने कई पुरस्कार भी जीते है, जिनमें पांच फिल्मफेयर पुरस्कार दक्षिण और पांच नंदी पुरस्कार शामिल हैं। 2014 में उन्हें उनकी आय और लोकप्रियता के आधार पर फोर्ब्स इंडिया सूची के टॉप 100 में शामिल किया गया है।

बेहतरीन रहा है अब तक का फ़िल्मी करियर

अल्लू अर्जुन ने 2003 में गंगोत्री के साथ अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत की। उन्होंने सुकुमार पंथ की क्लासिक फ़िल्म आर्या में शानदार अभिनय किया इस फ़िल्म ने उन्हें बड़े सितारों की फेहरिस्त में शामिल कर दिया। इस फिल्म के लिए उन्हें नंदी स्पेशल जूरी अवार्ड से भी सम्मानित किया गया। अल्लू ने कई एक्शन फिल्मों में भी काम किया। बनी (2005) और देसमुदुरु (2007) जैसी हिट फिल्मों में काम करके उन्होंने खुद का लोहा मनवाया। 2008 में, अल्लू ने रोमांटिक ड्रामा फ़िल्म पारुगु में अभिनय किया, जिसके लिए उन्होंने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए अपना पहला फिल्मफेयर पुरस्कार जीता। इस समय अल्लू अर्जुन सर्वश्रेष्ठ अभिनेता माने जाते है। हाल ही में उनकी रिलीज हुई फ़िल्म पुष्पा ने बॉक्स ऑफिस पर 800 करोड़ रुपये से भी अधिक की कमाई की है।

Gyan Sankhya Google News Publication

About Shubham Tiwari

Shubham Tiwari is the Founder and editor of Gyan Sankhya. Having more than 5+ years of experience in Bollywood News writing covering all the biggest happenings of The B-Town.