बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अर्जुन कपूर एक ऐसे अभिनेता है जिनकी लोकप्रियता आज किसी से छुपी नहीं है। इस अभिनेता की शानदार एक्टिंग की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम होती है। हाल फिलहाल में अर्जुन कपूर अपनी एक्टिंग से ज्यादा अपने अफेयर की वजह से सुर्खियों में रहते हैं क्योंकि उन्होंने अपने से 12 साल बड़ी मलाइका अरोड़ा को डेट किया है जो पहले से ही तलाकशुदा थी। उसके बाद भी पिछले 6 सालों से मलाईका अरोड़ा और अर्जुन कपूर हर कदम पर एक दूसरे का साथ निभाते नजर आ रहे थे। लेकिन हाल ही में अब अर्जुन के बारे में यह बात कही जा रही है कि वह मलाइका अरोड़ा को छोड़कर अब एक और तलाकशुदा महिला के पीछे पड़े हुए हैं। आइए आपको बताते हैं आखिर कौन है वह खूबसूरत हसीना जिस पर अर्जुन कपूर का दिल आ गया है।
मलाइका के बाद इस अभिनेत्री को डेट कर रहे हैं अर्जुन
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की जोड़ी लोगों को बहुत पसंद आती है लेकिन हाल फिलहाल में अब उनके बारे में यह बात कही जा रही है कि वह मलाइका अरोड़ा को छोड़ने के लिए तैयार हैं। पहली बार में जिस किसी ने भी इस खबर को सुना है तब उसे अपने कानों पर यकीन नहीं हो रहा है क्योंकि मलाइका और अर्जुन की जोड़ी लोगों को बहुत पसंद आती है। आपको बता दे कि जिस तरह से मलाइका अरोड़ा ने अपने पति अरबाज खान को छोड़ दिया था ठीक उसी तरह से कुशा भी एक ऐसी हीरोइन है जिनके साथ अर्जुन कपूर का नाम पिछले कुछ समय में जोड़ा जा रहा है। आइए आपको मिलाते हैं कौन है कुशा कपिला और उन्होंने अपने और अर्जुन के रिश्ते पर क्या बड़ा बयान दिया है।
अर्जुन कपूर और कुशा कपिला के रिश्ते की यह है पूरी सच्चाई
साल 2023 की शुरुआत से ही अर्जुन कपूर का नाम मलाइका के साथ जोड़ा जाने लगा था और यह बात कहीं जाने लगी थी कि यह दोनों एक दूसरे के साथ शादी भी कर सकते हैं। लेकिन इन खबरों के बीच अब उनका नाम कुशा कपिला के साथ में जोड़ा जाने लगा है। हाल ही में अब इस खूबसूरत हसीना ने खुद अपने और अर्जुन कपूर के रिश्ते पर सच्चाई बताई है। कुशा के मुताबिक वह इस समय खुद मानसिक परेशानियों से जूझ रही है और ऐसे में यह खबरें उनके लिए और भी बड़ा सर दर्द साबित हो चुकी है। इसी वजह से उन्होंने साफ कर दिया है कि उनका और अर्जुन का कोई भी रिश्ता नहीं है। जिससे उन अफवाहों का सामने आना बंद हो गया जिसमें यह बात कही जा रही थी कि अर्जुन कपू मलाइका अरोड़ा को छोड़कर कुशा कपिला को डेट कर रहे हैं।