छोटे पर्दे की मशहूर होस्ट भारती सिंह ने सबको चौंकाते हुए छोटे पर्दे के शो खतरा पर वापसी कर ली है और इस दौरान वह अपने उसी पुराने अंदाज में नजर आयी जिस अंदाज के लिए जानी जाती है। आपको बता दें कि पिछले सप्ताह ही 3 अप्रैल को भारती मां बनी है और ऐसे समय में उनका इतनी जल्दी काम पर लौटना बेहद आश्चर्यजनक है इस सवाल के जवाब में भारती सिंह ने भावुक होते हुए बताया कि काम तो काम होता है, यह मेरा पहला प्यार है उसके बाद ही कुछ और। इसके अलावा उन्होंने अपने बच्चे के बारे में भी खुलासा किया कि कैसे आखिर बच्चे के जन्म के 12 दिन बाद ही अपने काम पर लौट आयी हैं। आइए आपको बताते हैं भारती का वह जवाब जिसको सुनकर आपके मन में उनके प्रति इज्जत बढ़ जाएगी।
बच्चे के जन्म के समय पति हर्ष के साथ दिखी थी भारती
छोटे पर्दे के शो खतरा की होस्ट भारती सिंह जो पिछले सप्ताह ही मां बनी है। वह एक बार फिर से पर्दे पर लौट चुकी है। आपको बता दें कि 3 अप्रैल को हर्ष लिंबाचिया, जो भारती सिंह के पति है उन्होंने ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट कर कर यह बताया था कि बेटा हुआ है। उनके इस पोस्ट के बाद उनके घर बधाइयों का तांता लग गया था। इसके बाद भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने अस्पताल से छुट्टी के दौरान भी एक साथ बच्चे के साथ फोटो खिंचवाते नजर आए थे और मीडिया कर्मियों को पोज देते नजर आए थे। लेकिन बच्चे के जन्म के 12 दिनों बाद ही भारती सिंह काम पर वापस लौट आई है जिससे कई लोगों को बेहद हैरानी हुई है। आइए बताते हैं भारतीय सिंह की वह मजबूरी जिस वजह से वह अपने 12 दिन के बच्चे को अकेला छोड़कर काम पर आ गयी हैं।
अपने बच्चे को छोड़कर काम पर आयी भारती रोते हुए बताया पूरा माजरा
मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह छोटे पर्दे के शो खतरा पर वापस लौट आई है। यह सवाल पूछे जाने पर कि वह अपने 12 दिनों के बच्चे को छोड़कर आखिर काम पर क्यों आ गई है? इस बारे में बताते हुए भारती सिंह बेहद भावुक हो गयी। उन्होंने बताया कि काम तो काम होता है और मैं काम को सर्वोपरि मानती हूं। उन्होंने अपने वर्क कमिटमेंट को बहुत बखूबी निभाया है। यही नहीं बच्चे होने के 1 दिन पहले तक वह इस शो में नजर आई थी यह दर्शाता है कि भारती मानसिक रूप से कितनी मजबूत है। भारती ने बताया कि यह बहुत मुश्किल फैसला था कि मैं अपने 12 दिन के बच्चे को छोड़कर काम पर जाऊं लेकिन काम तो काम होता है इसलिए मैं अपनी शो पर वापस लौट आई हूं।