मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह मुश्किलों में घिरती हुई नजर आ रही है।अक्सर अपने चुहलबाजी से दर्शको का मनोरंजन करने वाली भारती सिंह का एक मजाक उन्ही के उपर भारी पर गया है जिस वजह से उनके नाम पर एक नही बल्कि दो जगहों पर एफआईआर दर्ज करवाई गई हैं।यह पहला मौका नही है जब कोई कॉमेडियन इस तरह के विवादों में घिरा है,इससे पहले स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारुखी को भी अपने जोक्स के वजह से काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था और अब कई कॉमेडियन शो की होस्ट भारती सिंह भी मुश्किलो में घिर चुकी है।हाल ही में भारती सिंह ने एक कार्यक्रम में दाढ़ी और मूंछो के उपर एक मजाक किया था जिस वजह से सिख समुदाय में इसको लेकर काफी रोष प्रकट किया जा रहा हैं।
भारती सिंह पर पंजाब में दो जगह दर्ज हुए केस
मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह हाल ही में पिछले महीने माँ बनी है और उसके बावजूद भी उन्होंने काम करना नही छोड़ा है लेकिन भारती सिंह के लिए उनका काम ही अब उनकी मुसीबत बन गयी है।भारती सिंह को लोग कॉमेडी नाइट्स विद कपिल के शो से पहचानने लगे है और लोग उनके मजाकिया अंदाज को खूब पसंद करते है लेकिन इन दिनों भारती सिंह के इसी मजाक की वजह से उनके उपर पंजाब में दो जगहों पर एफआईआर दर्ज हो गयी है।आपको बता दे कि भारती सिंह के खिलाफ जालंधर और अमृतसर में सिख समुदाय के भावनाओ को आहत करने के लिए एफआईआर दर्ज करवाई गई है।भारती सिंह ने हालांकि अपने उस मजाक के लिए हाथ जोड़ कर माफी भी मांगी थी लेकिन अब मुसीबते उनके लिए बढ़ती जा रही है।आइये बताते है आखिर भारती सिंह ने ऐसा क्या मजाक कर दिया जिस वजह से उन्हें जेल की हवा खानी पड़ सकती है।
जैस्मीन भसीन के साथ मजाक पड़ा भारती को भारी, पड़ सकते है लेने के देने
मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह विवादों से घिरती हुई नजर आ रही हैं। इन सब की शुरुआत एक स्टेज शो से हुई थी जहां भारती सिंह बॉलीवुड अभिनेत्री जैस्मिन भसीन से चुहलबाजी करते हुई नजर आ रही थी। इस शो के दौरान उन्होंने जैस्मिन भसीन को दाढ़ी और मूंछ को लेकर कहा कि अगर दाढ़ी और मूंछें हो तो बहुत मजा आता है क्योंकि इसे आप चाय में डुबोकर खा सकते हैं और आपको सेवइयो का स्वाद मिलता है। भारती सिंह का यही मजाक सिख समुदाय के कुछ लोगों को रास नही आया और इस वजह से उनके नाम पर पंजाब में दो जगह एफआईआर दर्ज हो गई है। हालांकि इस वीडियो के वायरल होने के अगले ही दिन भारती सिंह ने माफी भी मांगी थी लेकिन भारती सिंह के लिए मुसीबते बढ़ती जा रही है।