भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे युद्ध के बीच अब बॉलीवुड के सितारे भी भारत का समर्थन करते नजर आ रहे हैं। एक-एक करके कई बड़े फिल्मी सितारे इस मौके पर अब भारतीय सरकार का समर्थन दे चुके हैं। फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे बड़े सितारे भी है जिनकी परवरिश बहुत ही अनुशासन के साथ में हुई है क्योंकि उनका परिवार सेना के जवानों से जुड़ा हुआ है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इंडस्ट्री के उन्हीं कुछ बड़े सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका परिवेश पूरी तरह से आर्मी वाला रहा है।
अनुष्का शर्मा

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा जो आजकल विराट कोहली की पत्नी के रूप में फेमस है वह भी पाकिस्तान के खिलाफ जंग से बेहद खुश है। अनुष्का शर्मा के पिता कर्नल अजय कुमार ने अपनी बिटिया की परवरिश भी बहुत ही अनुशासन में की है। अनुष्का शर्मा का कहना है की बचपन से ही उन्होंने आर्मी स्कूल में पढ़ाई की है और उन्हें कराटे भी आते हैं।
प्रियंका चोपड़ा

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की परवरिश भी बहुत ही शानदार तरीके से मिलिट्री परिवेश में ही हुई है। प्रियंका चोपड़ा ने खुद इस बात की सच्चाई बताई है कि उनके माता और पिता दोनों ही आर्मी के डॉक्टर रह चुके हैं। हालांकि बात जब प्रियंका के करियर की आई थी तब उनकी मां ने अपनी नौकरी छोड़ दी थी और उसके बाद वह अपनी बिटिया के साथ मुंबई आ गई थी। प्रियंका चोपड़ा इस बात के लिए आज भी अपनी मां का एहसान मानती है।
दिशा पटानी

बॉलीवुड की सबसे ग्लैमरस हसीना दिशा पटानी की बहन भी भारतीय जवान है। दिशा पटानी की बहन का नाम खुशबू पटानी है जिनकी सोशल मीडिया पर प्यारी तस्वीर लोगों का दिल जीत रही है। खुशबू पटानी का बचपन से ही यह सपना था कि वह अपने देश की सेवा करें जिसकी वजह से ही उन्होंने बॉलीवुड की फिल्मों में ना आकर देश सेवा को ही अपना प्रथम काम चुना। खुशबू पटानी सभी भी बॉर्डर पर सेना के दूसरे जवानों के साथ मिलकर पाकिस्तान के छक्के छुड़ा रही है।
सुष्मिता सेन

बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के पिता भी आर्मी में थे। सुष्मिता के पापा विंग कमांडर शुबीर सेन वायुसेना में थे। सुष्मिता सेन ने बताया कि बचपन में जब वह अपने पिता को वर्दी में देखती थी तब उन्हें इस बात पर बेहद गर्व होता था और इस मुश्किल घड़ी में भी सुष्मिता सेन अपने देश के साथ हर कदम पर खड़ी नजर आ रही है।