बॉलीवुड में इन दिनों कियारा आडवाणी की प्रेगनेंसी की चर्चा खूब हो रही है। कियारा आडवाणी शादी के दूसरे साल में प्रेग्नेंट हो चुकी है। हाल ही में बेबी बंप के साथ वह मेट गाला फिल्म फेस्टिवल में भी शामिल हुई थी। इस मौके पर हर कोई कियारा आडवाणी के लिए काफी खुश है। कियारा के अलावा कुछ अभिनेत्रियां ऐसी भी रही है जिन्होंने हाल ही में मां बनने का सुख प्राप्त किया है जैसे कि दीपिका पादुकोण। दीपिका इस समय बॉलीवुड की ए रेटेड हीरोइन है और मां बनने के बाद भी उनके फिल्मी करियर में कोई गिरावट नहीं आई है। पिछले साल सितंबर महीने में इस अभिनेत्री ने मां बनने का सुख प्राप्त किया था। अब मां बनने के बाद दीपिका ने खुद इस बात की सच्चाई बताई है कि वह अपने पति की वजह से मां नहीं बनी है।
सितंबर महीने में दीपिका ने मां बनने का सुख किया था प्राप्त

दीपिका पादुकोण ने साल 2024 के जनवरी महीने में इस बात की जानकारी दी थी कि वह मां बनने जा रही है। दीपिका के इस ऐलान के बाद हर कोई उन्हें और उनके पति रणवीर सिंह को इसके लिए बधाई देने लगा था। शुरुआत में तो लोगों ने बस इसे चर्चाओं में आने का तरीका समझा था। लेकिन जब सितंबर महीने में दीपिका ने खुद इस बात की सच्चाई बताई की वह मां बन चुकी है तब सभी उनके लिए काफी खुश हो चुके थे। दीपिका ने बहुत ही प्यारी बिटिया को जन्म दिया था। जन्म के बाद उन्होंने अपनी बिटिया का नाम दुआ रखा। हाल ही में अब दीपिका ने बताया कि कैसे मां बनने के पीछे उनके पति रणवीर सिंह का कोई भी योगदान नहीं रहा है।
रणवीर सिंह की वजह से मां नहीं बनी है दीपिका

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के रिश्तों को उनकी बिटिया ने बेहद मजबूत कर दिया है। माता-पिता बनने के बाद दोनों ही कपल एक दूसरे का साथ खूबसूरत तरीके से दे रहे हैं। हाल ही में दीपिका पादुकोण से जब यह पूछा गया कि करियर के पीक पर क्या मां बनने का फैसला उन्होंने खुद लिया था या यह फैसला उनके पति रणवीर सिंह का था। तब दीपिका ने दिल जीत लेने वाला बयान दिया। दीपिका ने बताया कि मां बनने का यह फैसला सिर्फ उनका था। उन्होंने अपने पति रणवीर सिंह की तारीफ की और कहा कि रणवीर सिंह ने कभी भी उन पर यह दबाव नहीं दिया कि वह उनके बच्चे की मां बने जिसकी वजह से ही उनके दिल में अपने पति के लिए और भी ज्यादा सम्मान है।
Gyan Sankhya Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar