आईपीएल 2022 का मेगा ऑक्शन 12 फरवरी को शुरू हो गया जिसमें 10 टीमो ने भाग लिया और खिलाड़ियों की नीलामी में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।2022 आईपीएल में दो नए टीम गुजरात टाइटंस और अहमदाबाद जायंट के जुड़ने के बाद टीमो की संख्या 10 हो गयी है।इस मेगा ऑक्शन में करीब 300 खिलाड़ियों ने अपना नामांकन दिया जिसमें से पहले दिन करीब 74 खिलाड़ियों की बोली लगी।पहले दिन के ऑक्शन के दौरान सबसे बड़ी बोली मुम्बई इंडियंस ने लगाई।किसी एक खिलाड़ी के लिए आईपीएल के15 सालो के इतिहास में पहली बार मुम्बई इंडियंस ने 15 करोड़ से ज्यादा खर्च कर दिए आखिर कौन है वह खिलाड़ी।
अनसोल्ड रहे किलर मिलर और शाकिब तो बिहार का लाल ले गया 15.5 करोड़
साउथ अफ्रीका के डेविड मिलर जो किलर मिलर के नाम से मशहूर हैं वह इस मेगा ऑक्शन में 1 करोड़ की बेस प्राइज के साथ ऑक्शन में शामिल हुए थे लेकिन उनमें किसी भी टीम ने दिलचस्पी नहीं दिखाई और वह अनसोल्ड रहे वही बंगलादेश के स्टार हरफनमौला खिलाड़ी शाकिब अल हसन जो कभी कोलकाता नाइट राइडर्स के अभिन्न अंग थे उन्हें भी खरीदने के लिए किसी टीम ने बोली लगाई।आईपीएल 2022 के ऑक्शन के पहले दिन अगर किसी खिलाड़ी की नीलामी ने सबको चौंकाया तो वह है बिहार के लाल ईशान किशन ने। बिहार के पटना जिले में जन्मे ईशान किशन को नीलामी में15 करोड़ से भी अधिक मिले। आखिर किस टीम ने लगाई इतनी बड़ी धनराशि ईशान किशन के लिए?
आईपीएल 2022 में छाया भारतीय खिलाड़ियों का जलवा, मुम्बई इंडियंस ने खर्च किये एक खिलाड़ी के लिए 15.5 करोड़
आईपीएल के इतिहास में पहली बार हुआ जब मुम्बई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स ने किसी एक खिलाड़ी के लिए 10 करोड़ से अधिक खर्च कर दिया।मुम्बई इंडियंस ने 15. 5 करोड़ खर्च करने के बाद जहा बिहार के ईशान किशन को नीलामी में खरीद लिया वही चेन्नई सुपरकिंग्स ने दीपक चाहर को 14 करोड़ खर्च करने के बाद खरीदा।आईपीएल के 15 सालो के इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब आईपीएल की दो बड़ी फ़्रेंचाइज़ चेन्नई सुपरकिंग्स और मुम्बई इंडियंस ने किसी एक खिलाड़ी के लिये 10 करोड़ से अधिक खर्च किये।
नीलामी में छाया इंडियंस का जलवा
2022 की नीलामी में टॉप 3 महंगे खिलाड़ियों में भारतीय खिलाड़ी रहे। 15.5 करोड़ के साथ ईशान किशन सबसे महंगे खिलाड़ी रहे वही दीपक चाहर को 14 करोड़ रुपये मिले।पहले दिन के तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी रहे श्रेयस अय्यर जिन्हें नीलामी में 12.5 करोड़ मिले इस तरह आईपीएल के पहले दिन की नीलामी में भारत के युवा खिलाड़ियों का जलवा रहा।