इन दिनों जिधर देखो उधर बॉलीवुड अभिनेत्री जानवी कपूर का जलवा छाया हुआ है चाहे सोशल मीडिया हो या न्यूज़ चैनल हर जगह जानवी कपूर छाई हुई है। अपनी दिलकश तस्वीरों से वह सोशल मीडिया पर अपने फैंस को अक्सर रूबरू करवाती रहती हैं। जानवी कपूर ने बेहद कम समय में ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। जानवी उन चुनिंदा अभिनेत्रियों में से एक हैं जो खूबसूरत होने के साथ-साथ बेहतरीन अदाकारी भी कर लेती हैं। फिल्म धड़क से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत करने वाली जानवी को फिल्म इंडस्ट्री में आए 4 साल हो गये इस दौरान एक चैट शो में उन्होंने अपने कई अनसुने राज बताएं जो बेहद रोचक हैं, उन्होंने अपनी कुछ पर्सनल बातें भी दर्शकों के साथ साझा की आइए आपको बताते हैं जानवी कपूर के उस बातचीत के कुछ अंश।
अपनी मां से ज्यादा प्यार नही करती किसी को, भाई का करती है सम्मान
बॉलीवुड की नई उभरती स्टार जानवी कपूर दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी है,जानवी कपूर ने बताया कि जब वह अपनी मां श्री देवी को फिल्मों में काम करते देखती थी तब ही उन्होंने मन बना लिया था कि वह भी बॉलीवुड में अपनी मां की तरह सफलता हासिल करेंगी लेकिन उन्होंने बताया कि उनकी बराबरी करना बेहद मुश्किल काम है और उनके जैसी अभिनेत्री अब तक बॉलीवुड में कोई भी नहीं है।यह पूछे जाने पर कि उनके दिल के सबसे ज्यादा करीब कौन है तब उन्होंने बिना सोचे समझे अपनी मां श्री देवी का नाम लिया साथ ही उन्होंने यह बताया कि मां के जाने के बाद उनके चचेरे भाई अर्जुन कपूर ने उनका खूब साथ दिया और वह उनकी शुक्रगुजार है।जानवी कपूर ने इस दौरान अपने बेडरूम सीक्रेट्स भी बताये,आइये आपको बताते है किन 3 चीजों के बिना जानवी को नींद नही आती।
सोने से पहले बिस्तर पर जानवी को चाहिए यह 3 चीजे
बॉलीवुड की दिलकश अभिनेत्री जानवी कपूर ने बेहद कम समय मे ही बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। जानवी कपूर ने हाल ही में अपने कई सीक्रेट्स को उजागर किया जिसमें उन्होंने अपने बेडरूम सीक्रेट्स बताये। जानवी कपूर ने बताया कि उन्हें सोने से पहले अपने बिस्तर पर एक पानी की बोतल चाहिए होती है। इसके अलावे वह अपनी करीबी दोस्तों से जब तक फोन पर बात नही कर लेती तब तक उन्हे नींद नही आती। जानवी कपूर ने यह भी बताया सोने के पहले वह अपनी माँ श्री देवी की तस्वीर को साथ लेकर सोती है बतौर जानवी इससे उन्हें सुकून मिलता है। इन दिनों जानवी कपूर अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त है और उनकी फिल्म इस साल के अंत तक रिलीज होने की उम्मीद है।