मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के उन सितारों में शुमार किया जाता है जो अपने निजी संबंधों की वजह से सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहते हैं। इस खूबसूरत अभिनेत्री ने 2017 में जब अरबाज खान से अलग होने का फैसला किया था तब उसके बाद मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर के साथ संबंधों में आ गई थी। लंबे समय तक मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के संबंध का लोग सोशल मीडिया पर मजाक बनाते नजर आए थे और यह कहते नजर आते थे कि इस अभिनेत्री को अपने से 14 साल छोटे अर्जुन कपूर के साथ संबंध नहीं बनाना चाहिए था। हाल फिलहाल में आइए आपको बताते हैं कैसे सोशल मीडिया पर मलाइका अरोड़ा ने यह ऐलान कर दिया है कि वह बहुत जल्द अर्जुन कपूर के साथ शादी करने वाली है।
अर्जुन कपूर के साथ शादी कर सकती है मलाइका
साल 2022 की शुरुआत से ही यह खबर सामने आ रही थी कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर जो पिछले 4 सालों से संबंधों में है वह इस साल शादी कर सकते हैं। हालांकि इन खबरों के बाद अर्जुन कपूर जहा लंदन में अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए चले गए वहीं दूसरी तरफ मलाइका अरोड़ा भी लगातार धारावाहिकों में व्यस्त हो गई जिसके कारण इन दोनों को एक दूसरे से मिलने का समय तक नहीं मिल पा रहा था। ऐसा लगने लगा था जैसे सोशल मीडिया पर आए दिन दोनों की शादी की खबर जो सामने आ रही थी वह सिर्फ एक अफवाह बनकर रह जाएगी लेकिन आइए आपको बताते हैं कि कैसे हाल ही में सोशल मीडिया पर मलाइका अरोड़ा ने बातों ही बातों में कुछ ऐसा संदेश दे दिया जिसकी वजह से अर्जुन और मलाइका की शादी की खबर सामने आ रही है।
मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर बताई अपनी शादी की बात
बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में आइटम गर्ल के नाम से पहचानी जाने वाली मलाइका अरोड़ा और उनके प्रेमी अर्जुन कपूर के बारे में लंबे समय से यह खबर सामने आ रही थी कि वह बहुत ही जल्द अब अर्जुन कपूर के साथ में शादी कर सकती है। सोशल मीडिया पर मलाइका अरोड़ा खूब सक्रिय रहती है और वहां पर वह अपने पल-पल की जानकारी साझा करती रहती है और बीते दिनों ही जब उनका जन्मदिन था तब उस मौके पर अर्जुन कपूर मलाइका अरोड़ा के साथ काफी वक्त बिताते नजर आए थे। दरअसल मलाइका ने अपनी हाल ही में एक पोस्ट साझा की है जिसमें उन्होंने बताया है कि मैंने हां कर दी है। मलाइका अरोरा के इस पोस्ट को देखकर ही लोग यह अंदाजा लगाने लगे हैं कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर इस साल के अंत तक शादी कर सकते हैं।