बॉलीवुड में कब क्या हो जाये यह कोई सोच भी नही सकता,कुछ ऐसा ही चल रहा है इन दिनों बॉलीवुड के गलियारों में जिसकी कोई कल्पना भी नही कर सकता।बॉलीवुड की आइटम गर्ल मलाइका अरोड़ा इन दिनों सुर्खियों में छायी हुई है, और मलाइका अपने किसी आइटम नंबर की वजह से नही बल्कि अपनी लव लाइफ की वजह से सुर्खियों में है। मलाइका अरोड़ा के बारे में आपको बता दें कि 2017 में उनका अरबाज खान के साथ तलाक हो गया है और तब से ही वह अपने से 12 साल छोटे अर्जुन कपूर के साथ रह रही है जिस वजह से उनके आलोचक अक्सर उनकी खिंचाई करते रहते हैं। हाल ही में मलाइका ने अपनी एक तस्वीर अर्जुन कपूर के साथ साझा की है जिसमें उनके शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे।
फ़ैशन शो से लौटते समय हो गया था एक्सीडेंट
मलाइका अरोड़ा पिछले कुछ सालों से बड़े पर्दे पर सक्रिय नहीं रही है और उसकी वजह है उनका पर्सनल लव लाइफ,जो अर्जुन कपूर के साथ चल रहा है, दरअसल अरबाज खान से तलाक के बाद ही मलाइका अरोड़ा फिल्मों में नजर नहीं आई है और इसकी वजह कहीं ना कहीं सलमान खान है। पिछले 4 सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा एक दूसरे से बेहद प्यार करते हैं और इन दोनों ने अपने प्यार का खुलेआम इजहार भी किया है अभी कुछ दिनों पहले ही मलाइका अरोड़ा जब लखनऊ से एक फैशन शो अटेंड करके वापस लौट रही थी इस दौरान उनके कार का एक्सीडेंट हो गया था जिस वजह से वह कई सप्ताह से अस्पताल में भर्ती थी लेकिन अब खुद उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ उन्होंने अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है।
अर्जुन के साथ दिखी मलाइका के आंखों में दिखी चोट
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर पिछले 4 सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इन दोनों ने खुलेआम भी अपने प्यार का इजहार किया है, हाल ही में अर्जुन कपूर मलाईका अरोड़ा से करीब महीने भर बाद मिले,आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा पिछले 1 महीने से अस्पताल में एक्सीडेंट की वजह से भर्ती थी जिसके बाद अर्जुन उनसे मिलने रविवार को पहुंचे हैं। मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की है जिसमें वह कार में बैठी नजर आ रही है इस दौरान उनके सर पर लगी चोट साफ दिखाई दे रही है।मलाइका अरोड़ा ने इस दौरान अपने चेहरे पर ग्लासेस लगा रखे थे वही अर्जुन कपूर उनके साथ पीछे बैठे नजर आ रहे थे।