इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत हो चुकी है और इसके पहले ही मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी की टीम का मुकाबला हार्दिक पांड्या से था जिसमें उनकी टीम को मात मिल गई है। इस मुकाबले में चेन्नई को गुजरात ने 5 विकेट से हराकर शानदार तरीके से अपने अभियान की शुरुआत की है लेकिन लोगों को इस जीत से ज्यादा महेंद्र सिंह धोनी को मैदान पर देखने में मजा आया क्योंकि उन्होंने आखिरी ओवर में चिर परिचित अंदाज में उन्होंने शानदार छक्का लगाया। धोनी के बारे में जब से यह बात सामने आई है कि इस दिग्गज खिलाड़ी का यह आखिरी आईपीएल होने जा रहा है उसके बाद से ही सभी लोग उन्हें मैदान पर देखने को बेताब नजर आते हैं क्योंकि उनका शानदार स्वभाव लोगों को बेहद पसंद आता है। आइए आपको बताते हैं कैसे अरबों के मालिक होने के बाद भी महेंद्र सिंह धोनी खुद को जमीन से जोड़े रखने में पूरी तरह से कामयाब हुए हैं।
महेंद्र सिंह धोनी है दुनिया के सबसे अमीर खिलाड़ियों में से एक
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और मौजूदा समय के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों अब आईपीएल की वजह से लोगों के बीच फिर से चर्चाओं में हैं। हाल ही में 2022 के संपत्ति के आंकड़ों की जानकारी जब धोनी के सामने आई थी तब उसमें यह खिलाड़ी 900 करोड रुपए से ऊपर की संपत्ति अर्जित कर चुका था लेकिन इतने पैसे कमाने के बाद भी जब धोनी के स्वभाव के ऊपर लोगों की नजर जाती है तब लोग उनकी खूब तारीफ करते नजर आते हैं क्योंकि चाहे वह जमीन पर बैठकर भोजन करना हो या फिर अपने से छोटों के साथ सम्मान के साथ पेश आना हो हर मामले में धोनी बेमिसाल हैं। आइए आपको बताते हैं कैसे धोनी के इसी स्वभाव के लोग कायल हैं और यह कहते नजर आते हैं कि उनकी बराबरी विश्व में कोई और नहीं कर सकता।
महेंद्र सिंह धोनी का शानदार स्वभाव जीत रहा है लोगों का दिल
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के संपत्ति के आंकड़ों के बाद जब लोगों की नजर उनके स्वभाव पर जाती है तब लोगों का यह कहना है कि आखिर कैसे यह इंसान खुद को जमीन से जोड़े रखने में कामयाब है। दरअसल इतनी दौलत शोहरत पाने के बाद किसी के अंदर भी घमंड आ जाता है लेकिन धोनी में रत्ती भर भी घमंड नहीं है और अभी भी वह अपने पुराने घर में परिवार के साथ समय बिताते नजर आते हैं जो बेहद काबिले तारीफ है। महेंद्र सिंह धोनी के कई पुराने दोस्त भी उनके गुणों का बखान करते हुए कहते हैं कि क्रिकेट के पहले और बाद के स्वभाव में भी उनके बिल्कुल भी अंतर नहीं आया है जिससे साफ पता चलता है कि करोड़ों की दौलत कमाने के बाद भी धोनी कितने शानदार व्यक्तित्व के स्वामी हैं।