प्रियंका चोपड़ा की खूबसूरत बहन परिणीति चोपड़ा ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत तो बहुत शानदार अंदाज में की है। लेकिन पिछले कुछ समय से यह अभिनेत्री अपनी एक्टिंग की वजह से नहीं बल्कि अपनी निजी जिंदगी की वजह से चर्चाओं में रही है। ऐसा इसलिए है क्योंकि कुछ साल पहले ही इस अभिनेत्री ने जाने-माने राजनेता राघव चड्ढा के साथ में शादी कर ली थी। राघव के साथ जब परिणीति चोपड़ा ने शादी का ऐलान किया था तब कई लोगों ने उनके इस फैसले को गलत ठहराया था। क्योंकि राघव को ऐसी लड़कियां पसंद नहीं थी जो छोटे कपड़े पहनती है। इन सब के बीच अब यह खबर सामने आ रही है कि परिणीति चोपड़ा और राघव के बीच मनमुटाव होने लगा है।
परिणीति चोपड़ा और राघव का बिगड़ रहा है रिश्ता

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने जब राघव के साथ में शादी की थी तब हर कोई उनके लिए बेहद खुश था। लोगों का कहना था कि अब यह दोनों खूबसूरत तरीके से एक दूसरे का साथ हर कदम पर देंगे। दोनों ही कपल एक दूसरे का साथ शानदार तरीके से दे रहे थे और लोगों को भी इनकी जोड़ी खूब पसंद आ रही थी। लेकिन पिछले कुछ दिनों से राघव और परिणीति चोपड़ा की बातचीत पूरी तरह से बंद हो चुकी है। दरअसल राघव चड्ढा ने परिणीति चोपड़ा से एक खास चीज की डिमांड कर दी है और इसी बात को लेकर दोनों कपल के बीच में बात काफी ज्यादा बढ़ चुकी है। यह बात इतनी ज्यादा खराब हो चुकी है कि परिणीति चोपड़ा अपने पति के घर को छोड़कर वापस अपने मायके में आ बैठी है। आइए आपको बताते हैं आखिर इन दोनों के बीच यह विवाद किस वजह से हुआ है।
परिणीति चोपड़ा और राघव के बीच इस वजह से हुआ है विवाद

परिणीति चोपड़ा और राघव के बारे में जब लोगों को यह जानकारी मिली है कि इन दोनों के बीच में विवाद हो चुका है तो हर कोई इन दोनों के लिए काफी दुखी है। इन दोनों की जोड़ी लोगों को खूब पसंद आई थी और सबका यही कहना था कि यह दोनों एक दूसरे के लिए ही बने हुए प्रतीत होते हैं। लेकिन पिछले कुछ समय से राघव अपने घर वालों के दवाब में आकर परिणीति चोपड़ा को मां बनने के लिए कह रहे हैं और यही बात परिणीति चोपड़ा को बिल्कुल पसंद नहीं आ रही है। वह इस समय मां बनना नहीं चाहती है और इस बात को लेकर इन दोनों ही कपल के बीच में काफी ज्यादा विवाद हो चुका है।