यू तो एक साल में बारह महीने होते है और सबका एक अपना महत्व रहता है लेकिन हिन्दू संस्कृति के धर्म मे मार्च महीने का महत्व कही अधिक होता है बाकी के महीनों के मुकाबले और ऐसा इसलिए क्यों कि भारतीय नव वर्ष का कैलेंडर मार्च से ही शुरू होता है। माना जाता है कि मार्च महीने में जन्म लेने वाले बहुत ही भाग्यशाली होते है। बड़े बड़े सेलिब्रिटी जैसे कि आमिर खान, लेडी गागा,जस्टिन बीबर जैसे बड़े स्टार्स का जन्म मार्च के महीने में हुआ है और तो और ये सभी स्टार्स बहुत गरीबी से अपने इस मुकाम पर पहुचे है जहाँ पूरी दुनिया उनके आगे झुकती है। तो दोस्तो अगर आपका भी जन्मदिन मार्च के महीने में आता है तो आज हम बताने जा रहे है कुछ अनोखी और सच बाते आइये जानते है मार्च में जन्म लेने वालों के बारे में ये बाते।
मिलनसार और उदार
मार्च में जन्म लेने वाले व्यक्ति बेहद भावुक होते है। इनमें उदारता बहुत होती है और इनसे किसी दूसरे का दुख नही देखा जाता है। यह लोगो को एक साथ लेकर चलने की सोच रखते है और एक बार जब यह किसी का साथ थाम लेते है तो फिर उसका साथ कभी नही छोड़ते। ये मिलनसार व्यक्तित्व के धनी होते है और जहा भी जाते है अपनी छाप छोड़ जाते है।
घुमने के शौकीन
मार्च में जन्म लेने वाले व्यक्ति एकाग्र नही होते और उनका मन किसी एक जगह पर नही लगता। इन्हें नई नई जगहों का घूमने का बेहद शौक होता है और अक्सर ये एडवेंचर के फिराक में होते है।
लव लाइफ
मार्च महीने में जन्म लेने वालों की लव लाइफ बेहद शानदार और खुशनुमा होती है। इन्हें भले ही कोई पार्टनर जल्दी पसन्द नही आये लेकिन अगर इन्हें एक बार किसी से प्यार हो जाये तो फिर वो अपने पार्टनर को धोखा देने की बात सपने में भी नही सोचते और अपने पार्टनर के प्रति पूरी तरह समर्पित होते है चाहे कैसी भी विषम परिस्थिति आ जाये ये आपस मे मामले को सुलह कर लेते है। मार्च में जन्मे पार्टनर अपने साथी को कभी अकेला नही छोड़ते और अपने आप मे कोई कसर नही छोड़ते साथी के चेहरे पर मुस्कुराहट लाने की।
हंसमुख इंसान
आधुनिकता के दौर में भी ये जहा जाते है वहा अपनी छाप छोड़ जाते है। मार्च में जन्म लेने वाले लोग अक्सर बातूनी होते है और यह किसी रोते हुए इंसान को भी हँसने हंसाने में माहिर होते है इसलिए लोग इनसे मिल कर खुश हो जाते है।
अध्यात्म झुकाव
मार्च में जन्मे लोगो को भगवान बहुत प्रिय होते है और ये भगवान से अपने मन की सारी व्यथा सुनाते है। ये कैसी भी परिस्थितियों में भगवान का स्मरण करना नही भूलते और धार्मिक कार्यो में यह बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते है।
मार्च में जन्मे लोगो का हृदय बेहद कोमल और सौम्य होता है और अगर इनसे प्यार से बर्ताव किया जाए तो ये उनके लिए जान भी दे सकते है ,किसी की छोटी सी भी बात इनके दिल पर लग सकती है और किसी जरूरतमंद के लिए ये बड़ी से बड़ी चुनौती का भी सामना कर लेते है।