बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों बेहद व्यस्त चल रही है ।हाल ही में 2 महीने पहले सरोगेसी के जरिए प्रियंका माँ बनी है और इस समय वह अपने मां का उत्तरदायित्व बहुत ही अच्छे से निभा रही है ऐसा उनके लेटेस्ट तस्वीरों से साफ पता चल रहा है कि वह अपनी मां का फर्ज अच्छे तरीके से निभा रही है और फिलहाल उन्होंने अपने सभी कामों को कुछ दिनों के लिए स्थगित कर दिया है ।बतौर प्रियंका जब उनसे यह पूछा गया कि वह भारत कब आ रही है तब उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि फिलहाल भारत आने का मेरा कोई इरादा नहीं है साथ ही उन्होंने कुछ निर्देशकों के नाम भी बताए जिनके साथ फिलहाल वह संपर्क में है।
फ़िल्म कृष के अगले पार्ट में प्रियंका चोपड़ा आएंगी नजर
प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार बॉलीवुड में 2019 में द स्काई इज पिंक फिल्म में दिखी थी उस फ़िल्म में प्रियंका चोपड़ा के किरदार को बेहद पसंद किया गया था ।एक समय में प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की ए लिस्ट एक्ट्रेस रह चुकी है लेकिन विदेशों में काम करने की वजह से उनकी लोकप्रियता भारत में घटती चली गई है लेकिन अभी भी वह कई समकालीन अभिनेत्रियों से बेहद आगे हैं यही वजह है कि बॉलीवुड के कई बड़े निर्देशक उन्हें अभी भी फ़िल्म में लेना चाहते हैं। कई फ़िल्म निर्देशकों ने इसके लिए प्रियंका चोपड़ा से संपर्क कर रखा है और प्रियंका चोपड़ा को इसके इसके लिए फोन आते रहते हैं और वह भी उनका हालचाल लेती रहती है । बॉलीवुड के फिल्मों की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा कृष के अगले पार्ट में नजर आएंगी उसके अलावा प्रियंका की अभी कोई भी प्रोजेक्ट 2023 तक नही आने वाली है।
दर्शको को है प्रियंका चोपड़ा का लम्बे समय से इंतेजार
2 महीने पहले ही सरोगेसी के जरिए मां बनी प्रियंका चोपड़ा ने बताया की बॉलीवुड के कई बड़े फिल्म निर्देशक अक्सर उनसे उनका हाल चाल लेते रहते हैं साथ ही वह अपनी फिल्मों के स्क्रिप्ट भी प्रियंका चोपड़ा को सुनाते रहते हैं लेकिन फिलहाल प्रियंका चोपड़ा अपने मातृत्व सुख भरपूर तरीके से उठा रही हैं और प्रियंका ने कहा कि अभी तक कोई भी स्क्रिप्ट उनके मुताबिक नहीं मिली है जिस वजह से वह फिलहाल भारत नहीं आ रही है लेकिन जैसे ही उन्हें उनके लायक कोई स्क्रिप्ट मिलती है वह वैसे ही भारत लौट सप्रियंका चोपड़ा का चांस भी उनका लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं क्योंकि पिछले 4 सालों से प्रियंका चोपड़ा की कोई भी फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज नहीं हुई है।