शादी के बाद पहली बार रणबीर आलिया में हुई अनबन, ससुर महेश भट्ट बने अनबन की असली वजह

बॉलीवुड की नई जोड़ी आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने आपस में एक दूसरे को 4 साल डेट करने के बाद आखिरकार शादी कर ली। शादी के समय से ही इन दोनों की जोड़ी बेहद कमाल की लग रही थी और ऐसा लग रहा था कि यह दोनों एक दूसरे के लिए ही बने हैं। लेकिन रणबीर कपूर के घर से यह खबर आ रही है कि शादी के 3 दिन बाद ही रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के बीच में अनबन चल रही है और इसकी वजह कोई और नहीं बल्कि आलिया भट्ट के पिता ही है। आपको बता दें की आलिया भट्ट के पिता मशहूर निर्देशक महेश भट्ट है जो अक्सर विवादों में नजर आते रहते हैं। आइए बताते हैं आखिर किस बात पर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के बीच अनबन चल रही है।

फ़ोन कॉल बन रही है बड़ी वजह

शादी के बाद पहली बार रणबीर आलिया में हुई अनबन, ससुर महेश भट्ट बने अनबन की असली वजह

फिल्म अभिनेत्री आलिया भट्ट और रणबीर कपूर पिछले सप्ताह ही शादी के बंधन में बंधे हैं और शादी के कुछ ही दिनों बाद इन दोनों के बीच अनबन की खबरें सामने आ रही है। इसकी वजह कोई और नहीं बल्कि आलिया भट्ट के ही पिता महेश भट्ट हैं। दरअसल बात यह है कि आलिया अपने पिता से बेहद प्यार करती हैं और रात को देर तक अपने पिता से फोन पर बात करती रहती है। जबकि रणबीर कपूर समय के बेहद पाबंद व्यक्तियों में से एक हैं और उन्हें लेट लतीफी बिल्कुल पसंद नहीं है। इसी वजह से आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के बीच में तकरार चल रही है क्योंकि आलिया भट्ट अपने पिता से देर रात तक फोन पर बात करती रहती है। जिस वजह से रणबीर कपूर ने उन्हें इस बारे में मना भी किया बस इसी बात के बाद इन दोनों के बीच पिछले 2 दिनों से अनबन चल रही है।

नही हुई आलिया रणबीर में सुलह

शादी के बाद पहली बार रणबीर आलिया में हुई अनबन, ससुर महेश भट्ट बने अनबन की असली वजह

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर उन अभिनेताओं में से एक हैं जिनकी दिनचर्या बिल्कुल फिक्स होती है। लेकिन शादी के बाद से ही रणबीर कपूर को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है इसकी वजह है उनकी पत्नी आलिया भट्ट। आलिया भट्ट देर रात तक अपने पिता महेश भट्ट से बात करती है। इस वजह से रणबीर कपूर को सोने में बेहद दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इसी बात पर उन्होंने आलिया भट्ट से बात की जिसके बाद इन दोनों में तकरार बढ़ गई रणबीर यहीं नहीं रुके। उन्होंने आलिया के पिता महेश भट्ट से भी इस बारे में जाकर बात की है। अब देखना है इन दोनों के बीच की तकरार यही खत्म हो जाती है या कोई नया विवाद जन्म लेता है। बहरहाल यह तो आगे आने वाला समय ही बताएगा।

Gyan Sankhya Google News Publication

About Dewangi Sharma

Hello Readers! I am Dewangi Sharma. I am bollywood news writer. I love to read and write about bollywood celebs. I am having more than 5+ years of writing bollywood news.