बॉलीवुड के मोस्ट एलिजिबल बैचलर रनबीर कपूर और आलिया भट्ट इसी महीने शादी के बंधन में बंधे हैं। इन दोनों की शादी बड़े ही धूम धाम और जोरो शोरे से संपन्न हुई। रनबीर कपूर और आलिया भट्ट पिछले 4 सालों से रिलेशनशिप में थे और अब उन्होंने अपने रिश्ते को एक नया नाम दे दिया है। रनबीर कपूर और आलिया भट्ट एक दूसरे के साथ बेहद खूबसूरत लगते हैं। शादी बड़े ही धूम धाम और जोरो शोरे से संपन्न हुई और इस दौरान इस बात का बहुत ही संजीदगी से ख्याल रखा गया कि घर की तैयारियो को बाहर ना उजागर किया जाए। इसके लिए रनबीर कपूर के घर में सिक्योरिटी बेहद टाइट कर दी गई थी। वही आलिया भट्ट के घर का भी वही हाल था।
13 अप्रैल को बंधे शादी के बंधन में
बॉलीवुड की सबसे प्यारी जोड़ी में शुमार रनबीर कपूर और आलिया भट्ट अब इस महीने 13 अप्रैल को एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधे हैं। यह दोनों पिछले 4 सालों से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे और इनकी जोड़ी को बॉलीवुड की सबसे प्यारी जोड़ी में शुमार किया जाता है। बीते सप्ताह में यह दोनों ही सितारे शादी के बंधन में बंध गए लेकिन इन दोनों की शादी में इस बात का बेहद ख्याल रखा गया था की शादी की कोई भी बात या तस्वीरें बाहर मीडिया में वायरल ना हो। ऐसा इसलिए किया गया था क्योंकि पिछले साल दिसंबर में कैटरीना और विकी कौशल की शादी के दौरान मीडिया कर्मियों ने शादी की कुछ तस्वीरें वायरल कर दी थी।
रिश्तेदारों के फोन के कैमरों में लगा टेप
इस महीने 13 अप्रैल को रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधे हैं। लेकिन इनकी शादी के पहले इस बात का ख्याल रखा गया था कि इनकी शादी की कोई भी तस्वीर बाहर वायरल ना हो इसके लिए रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के रिश्तेदारों को सख्त हिदायत दी गई थी। यहां तक कि रिश्तेदारों के फोन में टेप लगा दिया गया था जिससे वह रस्म अदायगी की तस्वीरें अपने मोबाइल फोन में ना खींच सकें। इतनी ज्यादा सिक्योरिटी पहली बार किसी शादी में देखने को मिली। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की तसवीरें सामने आते ही सबसे ज्यादा खुश उनके फैंस हुए हैं।