ऑपरेशन सिंदूर के बाद अब पाकिस्तान और भारत के बीच युद्ध की स्थिति साफ हो चुकी है। दोनों देशों की सीमा पर लगातार गोलीबारी की जा रही है। जिसमें सिर्फ सैनिक बल ही नहीं बल्कि कई बेकसूर इंसान भी मारे जा रहे हैं। इन सब के बीच अब बॉलीवुड के बड़े सितारे एकजुट होकर भारत देश को अपना समर्थन देते हुए नजर आ रहे हैं। पिछले दिनों ही अनुपम खेर और दूसरे कई बड़े सितारों ने शानदार तरीके से सरकार को अपना समर्थन दिया है। लेकिन इस बार सलमान खान इस बड़े मुद्दे पर बिल्कुल चुप है। जिसकी वजह से ही लोग यह कहते नजर आ रहे हैं कि सलमान को अपने पुराने अवतार में आ जाना चाहिए।
सलमान खान है बिल्कुल चुप

सलमान खान की फिल्में जब भी रिलीज होती है तब उसमें देशभक्ति का मसाला जरूर होता है। सलमान अक्सर अपने देशवासियों को एकजुट रहने और दुश्मनों पर आक्रमण करने के लिए कहते नजर आते हैं। इस बार लेकिन युद्ध के दौरान सलमान खान बिल्कुल चुप हैं। लोगों को लगा था कि सलमान खान पाकिस्तान के खिलाफ कुछ ना कुछ बयान बाजी जरूर करेंगे लेकिन ऐसा नजारा इस बार देखने को मिल ही नहीं रहा है। जिसकी वजह से ही लोग बेहद आश्चर्य प्रकट कर रहे हैं। फिल्मों में तो हमेशा सलमान खान पाकिस्तान की धज्जियां उड़ाते हुए नजर आते हैं लेकिन बात जब असल जिंदगी की आई है तो सलमान खान को पाकिस्तानी फैंस की पड़ी हुई है जो उनकी फिल्म को सिनेमा घर में देखने आते हैं। लेकिन एक समय ऐसा था जब सलमान खान बॉर्डर पर जाकर देश के जवानों का हौसला बढ़ाते थे।
देश के जवानों का हौसला बढ़ाने पहुंचे थे सलमान खान

आज 59 वर्ष की उम्र में सलमान खान भले ही भारत और पाकिस्तान युद्ध के मसले पर बिल्कुल शांत बैठे हो लेकिन अपनी जवानी के दिनों में सलमान खान में खूब जोश था। वह दुश्मन देश के खिलाफ हमेशा बयान बाजी करते थे यही नहीं जब भारत ने 1999 में कारगिल युद्ध जीत लिया था उसके बाद सलमान खान अपने साथी कलाकार रवीना टंडन के साथ सेना के जवानों से मुलाकात करने में पहुंचे थे। यही नहीं उन्होंने सेवा के जवानों को यह भी कहा था कि जब भी मौका मिले तो दुश्मन को वहीं पर मार गिराओ। सलमान की यह पुरानी तस्वीर देखकर सबका यही कहना है कि सलमान खान को अपने पुराने अवतार में लौट आना चाहिए।